'UNSC में भारत को मिले स्थायी सदस्यता', एलन मस्क की राय को अमेरिका ने भी माना, कहा- बदलाव जरूरी
संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को यूएनएससी में भारत की स्थायी सीट के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सहित संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के लिए समर्थन करने की बात कही है। UNSC में भारत को स्थाई सीट न मिलने को लेकर एलन मस्क के सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका UNSC समेत संयुक्त राष्ट्र के दूसरे संस्थानों में सुधार की पेशकश की है।
अमेरिकी अधिकारी ने आगे कहा, "राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भी इस बारे में बात की है। हम UNSC में सुधारों का समर्थन करते हैं, ताकि यह 21वीं सदी के लायक हो सके। हम किसी एक सुधार का फिलहाल जिक्र नहीं कर रहे हैं। लेकिन यह तय है कि UNSC में बदलाव की जरूरत है।"

इस साल की शुरुआत में जनवरी में एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी सदस्य के रूप में भारत की जगह न होने को बेतुका बताया था। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा, "किसी बिंदु पर UN में संशोधन की जरूरत है। लेकिन दिक्कत ये है कि जिनके पास अधिक शक्ति है वे इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत के पास UNSC में परमानेंट सीट न होना बेतुका है। अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से एक स्थायी सीट मिलनी चाहिए।"
आपको बता दें कि भारत सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वर्षों से चल रहे कोशिश में सबसे आगे रहा है। भारत की दलील है कि वह संयुक्त राष्ट्र के उच्च पटल पर स्थायी सदस्य के रूप में जगह पाने का सही हकदार है। भारत स्थायी सीट के जरिए विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। इसके लिए भारत लगातार समर्थन जुटा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि UNSC के पांच स्थायी सदस्य हैं, जिनमें चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। इन सदस्यों के पास किसी ठोस प्रस्ताव पर वीटो करने की शक्ति होती है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications