US YouTuber एनाबेले हैम का 22 साल की आयु में निधन, 'मिर्गी' का दौरा पड़ा
US YouTuber Annabelle Ham का निधन चौंकाने वाली खबर है। अमेरिकी यूट्यूबर एनाबेले की 22 साल की उम्र में 'मिर्गी के दौरे' के बाद मृत्यु के बाद परिजनों ने निजता का सम्मान करने की अपील की है। मिर्गी मस्तिष्क विकार है जिसमें बार-बार दौरे पड़ते हैं।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एनाबेले हैम की 22 साल की उम्र में ''मिर्गी का दौरा'' पड़ने के बाद मृत्यु हो गई। उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर बयान जारी कर मृत्यु की पुष्टि की।

मौत का आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। इंस्टा पोस्ट में लिखा गया, ''यह एनाबेले का परिवार है। हम इसे भारी, बोझिल मन से लिख रहे हैं। एनाबेले को मिर्गी का दौरा पड़ा और उनका स्वर्गवास हो गया।"
परिवार ने कहा, लंबे समय तक मिर्गी से जूझती रहीं एना इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना चाहती थीं। हम उनके सम्मान में मिर्गी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।
इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि ''एनाबेले खूबसूरत और प्रेरणादायक थीं और उन्होंने जिंदगी को भरपूर जिया। वह जिस किसी से भी मिलीं वह उनकी ऊर्जा और उनकी आत्मा के अंदर की रोशनी से प्रेरित था जो बेहद उज्ज्वल थी।"
निधन से भावुक परिवार ने कहा, एनाबेले हमेशा जिंदा रहेंगी, वह बहुत प्यार करती थीं। हम आपसे इस कठिन समय के दौरान उसके परिवार और दोस्तों के लिए शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
हम सभी को शोक मनाने और एक परिवार के रूप में दु:ख को शेयर करने का मौका दे रहे हैं। परिवार ने एनाबेले के प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने और उनकी मौत के बारे में अफवाहें न फैलाने को भी कहा।
परिवार ने अपील की है कि निराधार अटकलें या विवरण या सोशल मीडिया पोस्ट न फैलाएं। अधिक विवरण साझा करने और उसके जीवन में गहराई से जाने का समय आएगा। उसके खातों का उपयोग यह साझा करने के लिए किया जाएगा कि वह किस दौर से गुजरीं।
एनाबेले अपने फैंस के लिए क्या मायने रखती हैं, वह हम सभी के लिए क्या खुशियां लेकर आईं, ये सभी को पता है। परिवार ने कहा, अनावश्यक टिप्पणियां हम सभी को ठेस पहुंचाने का काम करती हैं, यह स्मरण और शोक का समय है। धन्यवाद।''
उनकी मौत की खबर केनेसॉ स्टेट यूनिवर्सिटी के सोरोरिटी चैप्टर ने इंस्टाग्राम पर भी साझा की गई। बता दें कि यूट्यूब पर एनाबेले हैम अपनी जीवनशैली के बारे में व्लॉग बनाने के लिए जानी जाती थीं।
दर्शकों के लिए वे अक्सर अपने आउटफिट, सौंदर्य और मेकअप टिप्स शेयर करती थीं। केनेसॉ स्टेट यूनिवर्सिटी की छात्रा, एना के 78,000 यूट्यूब सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर 1,07,000 से अधिक फॉलोअर्स थे।
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ न्यूरोलॉजिकल सर्जन के अनुसार, मिर्गी मस्तिष्क का एक विकार है जिसमें बार-बार दौरे पड़ते हैं। हैम की बहनों में से एक अलेक्जेंड्रिया ने मंगलवार को द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि हैम "कुछ समय तक मिर्गी से जूझता रहा।"












Click it and Unblock the Notifications