100 साल पूरा होने की खुशी में बर्थडे वूमेन ने लगाई आसमान से छलांग

अपने 100वें जन्मदिन पर न्यूयॉर्क की एक बूढ़ी महिला ने आसमान से ही छलांग लगा जन्मदिन को यादगार बनाया। चैंक गए न आप, चलिए आपको बता ही देते हैं कि स्काईडाइव करने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए न्यूयार्क की निवासी एलीनोर कनिंघम ने अपने 100वें जन्मदिन पर आसमान से छलांग (स्काई डाइव) लगाई। सरटोगा स्काईडाइविंग के डीन मैक्डॉनल्ड का कहना है कि कनिंघम अब तक उनके यहां से छलांग लगाने वाली सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

100th birthday

अपने 100वें जन्मदिन की इस छलांग से पहले कनिंघम ने अपने परिवार की सात माह की एक बच्ची को चूमा। यह छलांग उन्होंने शनिवार को गांज़-वूर्ट में सरटोगा स्काईडाइविंग से लगाई। यह उनकी तीसरी छलांग थी। 90 साल की उम्र में भी उन्होंने छलांग लगाई थी।

कनिंघम अपनी पोती के साथ मध्य न्यूयार्क की स्कोहायरे में रहती हैं। उनके डॉक्टर ने स्काई डाइविंग के इस अभियान पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य उन्हें उनकी मर्जी की चीजें करने की इजाजत देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+