#USAttackedSyria: क्यों सीरिया पर अटैक के लिए मजबूर हुआ अमेरिका, जानिए इस हमले की असली कहानी
वॉशिंगटन। अमेरिका, यूके और फ्रांस की अगुवाई में सीरिया पर मिसाइल हमला जारी है। अब तक 100 से ज्यादा मिसाइलें सीरिया पर दागी जा चुकी हैं। सीरिया में सात वर्षों से जारी सिविल वॉर में पिछले आठ दिनों में एक नया मोड़ आ गया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक सीरिया के समयानुसार सुबह चार बजे एक के बाद एक धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। धमाकों की आवाज के साथ ही जेट्स की आवाज को भी आसानी से सुना जा सकता था। सीरिया की राजधानी दमिश्क के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से से धुएं का गुबार भी देखा जा सकता था। सीरिया की मीडिया ने शनिवार को यहां पर हुए हमले के बाद पश्चिमी देशों को लताड़ लगाई है और हमलों को गैर-कानूनी करार दिया है।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications