अमेरिका में भयानक ट्रेन हादसा, कई लोगों के मरने और घायल होने की खबर
अमेरिका में सिएटल से शिकागो जाने वाली ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है।
वॉशिंगटन, सितंबर 26: अमेरिका में शनिवार को सिएटल और शिकागो के बीच चलने वाली एक एमट्रैक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है, जिसमें कोई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ये ट्रेन उत्तर-मध्य मोंटाना में पटरियों से उतरने के बाद हादसे का शिकार हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक अभी तक तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है।
Recommended Video

अमेरिका में ट्रेन हादसा
डिस्पैचर स्टार टायलर ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पटरी से ट्रेन के उतरने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक हादसे को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई हैं और अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर कितने लोग हताहत हुए हैं। एम्पायर बिल्डर ट्रेन शाम चार बजे पटरी से उतर गई। एमट्रैक के प्रवक्ता जेसन अब्राम्स ने एक बयान में कहा, जोप्लिन के पास, जहां हादसा हुआ है वो एक छोटा गांव है। दुर्घटना स्थल हेलेना के उत्तर में लगभग 150 मील (241 किलोमीटर) और कनाडा के साथ सीमा से लगभग 30 मील (48 किलोमीटर) दूर है।

147 यात्री थे सवार
प्रवक्ता अब्राम्स ने कहा कि ट्रेन में लगभग 147 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे। ट्रेन में एक यात्री मेगन वेंडरवेस्ट, जो सिएटल में एक दोस्त से मिलने जा रही थी, उन्होंने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि वह ट्रेन के पटरी से उतरने से जाग गई थी। मिनियापोलिस के रहने वाले वेंडरवेस्ट ने कहा कि, "मुझे ऐसा लग रहा था कि हम पटरी से उतर रहे हैं, ईमानदारी से कहूं मैं काफी डर गया था क्योंकि मैंने ट्रेनों के पटरी से उतरने की कहानियां सुनी हैं।" उन्होंने कहा कि, फिर मैंने अपने आप से कहा कि, ऐसा कैसे हो सकता है, हमारी ट्रेन पटरी से कैसे उतर सकती है। ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने टाइम्स को बताया कि, जब वो हादसे के बाद ट्रेन से निकले तो उन्होंने देखा कि पीछे वाला डिब्बा उनके डिब्बे पर चढ़ गया था। और ट्रेन के कई डिब्बे पूरी तरह से पलट चुके थे।

राहत और बचाव कार्य
वहीं प्रवक्ता अब्राम्स ने कहा कि एमट्रैक स्थानीय अधिकारियों के साथ घायल यात्रियों को ले जाने और अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में ट्रेन के कई डिब्बों को पलटा हुआ देखा जा रहा है। वहीं, यात्री ट्रैक के किनारे खड़े थे, कुछ सामान ले जा रहे थे।
-
Pakistan ships: शांति दूत बनने चले पाकिस्तान को अमेरिका ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज में 2 जहाजों को खदेड़ा -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications