पुतिन ने कहा टर्की ने पीठ पर किया वार, ओबामा बोले अमेरिका टर्की के साथ

मॉस्‍को। सीरिया की सीमा पर टर्की के रशियन जेट गिराने के बाद अब अमेरिका और रूस के रिश्‍तों में फिर से तनातनी आ गई है। टर्की में हुए जी-20 समिट के बाद से लग रहा था कि दोनों देश आईएसआईएस की वजह से साथ आ सकते हैं। लेकिन मंगलवार को हुई घटना ने दोनों देशों के रिश्‍तों को फिर से तल्‍खी की ओर मोड़ दिया है।

Putin-the-most-powerful-250

पुतिन ने कहा टर्की ने पीठ में भोंका छुरा

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने कहा है टर्की ने उसके साथ विश्‍वासघात किया है। उन्‍होंने सख्‍त लहजे में कहा है कि टर्की को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

पढ़ें-राष्ट्रपति पुतिन और उनका वॉर रूम

राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा है कि इस घटना के आगे चलकर काफी गंभीर परिणाम टर्की को भुगतने पड़ सकते हैं। पुतिन के मुताबिक टर्की ने रूस की पीठ में छुरा भोंकने जैसा का किया है। पुतिन ने कहा कि इस तरह के अपराध को रूस किसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

टर्की की ओर से यूएन सिक्‍योरिटी काउंसिल को एक चिट्ठी लिखी गई है। इसमें कहा गया है कि टर्की के एयर स्‍पेस में दाखिल होने पर रूस के फाइटर जेट को गिराया गया।

टर्की का दावा है कि एयरक्राफ्ट टर्की की सीमा में 17 सेकेंड तक उड़ता रहा। टर्की की ओर से पांच मिनट में 10 बार डायरेक्‍शन बदलने के लिए वॉर्निंग भी दी गई थी।

ओबामा ने कहा टर्की को अमेरिका का समर्थन

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने टर्की के अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के अधिकार के लिए अमेरिका और नाटो के समर्थन का वादा किया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ओबामा ने टर्की के राष्‍ट्रपति रिसेप तैयीप एरदोगन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

इसमें बताया गया है कि दोनों नेताओं ने स्थिति को लेकर तनाव कम करने की जरूरत और फिर इस तरह की घटना न हो, इसके सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने पर चर्चा की। साथ ही आईएसआईएल को कमजोर कर उसका सफाया करने के लिए अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहरायी।

इससे पहले दिन में, ओबामा और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने तुर्की और रूस के बीच तनाव को कम करने का आह्वान किया और दोनों से बातचीत करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+