अमेरिका की सबसे खतरनाक हारपून मिसाइल से लैस होगी भारत की सेना

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना के पास मौजूद हारपून मिसाइल को दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में शामिल किया जाता है। अब यही मिसाइलें भारत की सेनाओं के पास होंगी।

harpoon-missiles-india-us-boeing

जून 2018 में मिलेगी भारत को

बोइंग ने अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से उस कांट्रैक्‍ट को हा‍सिल कर लिया है जिसमें उसे सभी मौसम के लिए अनुकूल आसमान से मार कर सकने वाली हारपून एंटी-शिप मिसाइल भारत को सप्‍लाई करनी है।

यह कांट्रैक्‍ट 81 मिलियन डॉलर का है और जून 2018 तक इनके तैयार हो जाने की उम्‍मीदे हैं। हारपून मिसाइलों को भारत बोइंग पी8आई पोसायडन मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट में इंस्‍टॉल करेगा। इस कांट्रैक्‍ट में पहले कांट्रैक्‍ट की तुलना में थोड़ा अलग किया गया है।

अमेरिका और यूके में होगी तैयार

इन मिसाइलों को अमेरिका की अलग-अलग जगहों पर मैन्‍यूफैक्‍चर किया जाएगा। कुछ मिसाइलों को यूनाइटेड किंगडम में तैयार किया जाएगा। हारपून ब्‍लॉक टू बोइंग डिफेंस, स्‍पेस एंड सिक्‍योरिटी की ओर से तैयार किया जाता है।

यह मिसाइल हर मौसम में लैंड-बेस्‍ड टारगेट्स को कई तरीकों से टारगेट कर सकती है। इसे समुद्री इलाकों के अलावा, जमीन से हवा में, एयरक्राफ्ट, बंदरगाह, इंडस्‍ट्रीयल इलाकों और बंदरगाहों पर खड़े नेवी की वॉरशिप्‍स से भी लांच किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+