पूर्वी सागर में तनाव! US और दक्षिण कोरिया ने 'तानाशाह' किम को दिया जवाब, दागी मिसाइलें

मंगलवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के F-15K और अमेरिका के F-16 फाइटर जेट ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर नार्थ कोरिया को जवाब दिया था।

सियोल/वाशिंगटन,

5
अक्टूबर:
उत्तर
कोरिया
के
'तानाशाह'
किम
जोंग
उन
ने
जापान
के
ऊपर
से
मध्यम
दूरी
की
बैलिस्टिक
मिसाइल
दागी
थी।
अब
खबर
है
कि
इसके
जवाब
में
दक्षिण
कोरिया
और
अमेरिका
ने
भी
चार
मिसाइलें
लॉन्च
कर
(US,
South
Korea
launched
four
missiles)
अपनी
ताकत
दिखाई
है।
नॉर्थ
कोरिया
के
बैलिस्टिक
मिसाइल
परीक्षण
के
जवाब
में
साउथ
कोरिया
के
F-15K
और
अमेरिका
के
F-16
फाइटर
जेट
ने
अपनी
शक्ति
का
प्रदर्शन
कर
तानाशाह
किम
को
डराने
की
कोशिश
की
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

किम जोंग उन को मिला करारा जवाब

किम जोंग उन को मिला करारा जवाब

खबर के मुताबिक अमेरिका और साउथ कोरिया ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण का जवाब देते हुए बुधवार सुबह कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से चार मिसाइलें लॉन्च कीं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने मंगलवार सुबह जापान के आसमान में बैलिस्टिक मिसाइल दागे थे। इसके 24 घंटे बाद ही अमेरिका और साउथ कोरिया ने साझा मिसाइल परीक्षण का दूसरा अभ्यास किया।

अमेरिका और द.कोरिया ने दागी मिसाइलें

अमेरिका और द.कोरिया ने दागी मिसाइलें

इससे पहले, मंगलवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के F-15K और अमेरिका के F-16 फाइटर जेट ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर नार्थ कोरिया को जवाब दिया था। दोनों देश इस दौरान फायरिंग रेंज के पश्चिम में एक वर्चुअल लक्ष्य पर हवा से सतह पर फायरिंग की।

जापान के ऊपर से मिसाइलें गुजर गईं

जापान के ऊपर से मिसाइलें गुजर गईं

दक्षिण कोरिया ने इस मिसाइल परीक्षण पर कहा कि उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी। जिसके जवाब में उनकी और अमेरिका की सेना ने समुद्र में कई मिसाइलें दागी हैं। बता दें कि मंगलवार को उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइलें दागी थीं जिसके बाद जापान में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। इस घटना के बाद जापान के कई नागरिकों को शेल्टर होम में शिफ्ट करना पड़ा था। जापान ने लोगों से बाहर निकलने को लेकर अलर्ट जारी किया था।

जापान के लोग दहशत में

जापान के लोग दहशत में

जब तानाशाह किम जोंग के इशारे पर टोक्यो के ऊपर से मिसाइल गुजर रही थी तो लोग दहशत में आ गए थे। बाद में जानकारी मिली की बैलिस्टिक मिसाइल नॉर्थ कोरिया ने दागी थी। यह मिसाइल टोक्यो के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में गिर गई।

अमेरिका समझाता है पर नॉर्थ कोरिया मानता ही नहीं है

अमेरिका समझाता है पर नॉर्थ कोरिया मानता ही नहीं है

वहीं, किम जोंग उन की इस हरकत पर दक्षिण कोरिया ने चिंता जताई है। हालांकि, इससे विमान या जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बता दें कि, अमेरिका और साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया से कई बार कहा है कि वह मिसाइल टेस्ट करना बंद कर दे। लेकिन तानाशाह किम जोंग उन हैं कि मानते ही नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक किम जोंग उन अमेरिका और दक्षिण कोरिया के पिछले सप्ताह हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास से काफी नाराज है और इसलिए वह मिसाइलें दागता चला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+