'अगर मैं भारत की नागरिक होती...' नीतीश कुमार के बयान पर भड़की अमेरिकन सिंगर, जानिए क्या कहा?
जानी-मानीअफ्रीकन-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की तीखी आलोचना की है। जिस तरह से विधानसभा में नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था उसपर अब मैरी मिलबेन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार के बयान की आलोचना करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की है। मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत के भाई-बहनों को मेरा नमसते। 2024 में चुनाव को लेकर दुनियाभर में सरगर्मी तेज हो गई है।

चुनाव निश्चित रूप से बदलाव का अवसर देता है। चुनाव के जरिए गैर प्रगतिशील दलों को बाहर का रास्ता दिखाने का विकल्प मिलता है और प्रगतिशील पार्टी जोकि नागरिकों के हितों का खयाल रखती है उससे चुनने का अवसर मिलता है, यह देश के लिए उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है।
कई लोग पूछते हैं कि आखिर मैं नरेंद्र मोदी का ही क्यों समर्थन करती हूं, क्यों भारत को करीब से देखती हूं। जवाब बहुत सरल है। मैं भारत को प्यार करती हूं, दुनियाभर में भारत के लोगों को प्यार करती हूं। मेरा मानना है कि भारत और भारत के नागरिकों की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेस्ट है।
वह अमेरिका-भारत के रिश्तों के लिए भी बेस्ट लीडर हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिए भी वह बेस्ट हैं। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने के लिए रास्ता खोलना हो या फिर महिलाओं को कैबिनेट में जगह देने की बात हो, महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की बात हो, प्रधानमंत्री महिलाओं के साथ खड़े रहते हैं।
आज भारत निर्णायक पल का सामना कर रहा है। खासकर कि बिहार में, जहां पर महिलाओं के मूल्यों को चुनौती दी जा रही है। मेरा मानना है कि इसका सिर्फ एक जवाब है। नीतीश कुमार जी के बयान के बाद मेरा मानना है कि साहसी महिलाओं को आगे आकर खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए बढ़ाना चाहिए और इसपर दावेदारी करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती।
Brothers and sisters of India, Namaste 🙏🏾
— Mary Millben (@MaryMillben) November 8, 2023
The 2024 election season has commenced across the world, here in America and certainly in India. Election seasons present an opportunity for change, to put an end to outdated policies and non progressive people, replaced with voices and… pic.twitter.com/yaetjrhgqk
मेरा मानना है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का समय आ गया है। भाजपा को बिहार में महिलाओं को मजबूत करना चाहिए। सच्चे अर्थों में यही महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा। या फिर जैसे शाहरुख खान ने फिल्म जवान में कहा कि बदलाव के लिए वोट कीजिए। आप बिहार के लोगों में ताकत है कि आप वोट के जरिए बदलाव ला सकते हैं, महिला को ऐसे समय में आगे बढ़ा सकते हैं। नमस्ते।












Click it and Unblock the Notifications