पाकिस्तान की अमेरिका से अपील- भारत के साथ भी वैसा ही बर्ताव करें जैसा हमारे साथ कर रहे हैं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश सचिव तहमीना जांजुआ ने शुक्रवार को अमेरिका से आग्रह किया कि नई दिल्ली के साथ भी वैसा ही बर्ताव करें जैसे कि हमारे साथ कर रहे हैं। जांजुआ ने सीनेट की स्टैंडिंग कमेटी में यूएस वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस के अफगानिस्तान यात्रा से पहले पाकिस्तान को दिए बयान को लेकर कहा। जांजुआ ने कहा कि अमेरिका को भी पाकिस्तान की बातों पर विचार करना चाहिए और दोनों देशों के साथ एक ही तरह का बर्ताव करना चाहिए।

भारत-पाक के साथ एक जैसा बर्ताव करें अमेरिका- पाकिस्तान

जांजुआ ने कहा कि पाकिस्तान वार्ता के माध्यम से भारत के साथ सभी मुद्दों को सुलझाना चाहता है। इससे पहले पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने भी अपने सासंदों को संबोधित करते हुए भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए कहा था। आर्मी चीफ ने कहा था कि भारत राजनीतिक दल भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करें और इसमें सेना भी साथ देगी।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अपनी अघोषित अफगानिस्तान यात्रा के दौरान कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों को अपनी धरती पर सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस में अमेरिका सैनिकों से पेंस ने कहा था कि पाकिस्तान लंबे समय से तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करा रहा है, लेकिन अब वह दिन लद गए। आतंकवाद को लेकर अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर दबाव डाल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+