'सिख नेता की हत्या की साजिश' पर भारतीय जांच रिपोर्ट का इंतजार... अमेरिकी दबाव का क्या जवाब देगी सरकार?

US-India Sikh Separatist Row: संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंगलवार को कहा है, कि वह अमेरिका में एक अलगाववादी सिख नेता की हत्या की साजिश में एक भारतीय अधिकारी की संलिप्तता के आरोपों के संबंध में, भारत द्वारा घोषित जांच के नतीजे देखने का इंतजार करेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, कि "...हमने इस सरकार के सबसे वरिष्ठ स्तर पर देखा है, कि राज्य सचिव ने सीधे अपने विदेशी समकक्ष के साथ यह बात उठाई है, कि हम इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने (भारत ने) हमसे कहा है, कि वे जांच कर रहे हैं।"

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने आगे कहा, कि "उन्होंने सार्वजनिक रूप से जांच की घोषणा की है। अब, हम जांच के नतीजे देखने का इंतजार करेंगे।''

US-India Sikh Separatist Row

भारत पर प्रेशर बनाता अमेरिका

आपको बता दें, कि अमेरिकी अभियोजकों ने एक भारतीय अधिकारी को अमेरिकी धरती पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति निखिल गुप्ता से जोड़ा है, जिन्हें चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया और अब अमेरिका को सौंप दिया गया है।

पिछले हफ्ते, अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने 52 वर्षीय निखिल गुप्ता पर एक सिख चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था। अमेरिकी अभियोजकों ने मैनहट्टन अदालत को सूचित किया है, कि चेक गणराज्य के अधिकारियों ने गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और हिरासत में ले लिया।

बाइडेन प्रशासन ने पहले अपने आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा करने के भारत के फैसले का स्वागत किया था, कि एक भारतीय अधिकारी अमेरिकी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल था। गुप्ता के अभियोग ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में कुछ हलचल पैदा कर दी है, हालांकि भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों का कहना है, कि इससे द्विपक्षीय संबंधों पर "बिल्कुल कोई प्रभाव नहीं" पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक भारतीय राजनियक ने कहा है, कि "हम भारत-अमेरिका संबंधों को बहुत गंभीरता से लेते हैं, और कोई भी आरोप, सूचना या अभियोग गंभीर चिंता का विषय है। हम निश्चित रूप से अमेरिकियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर गौर करेंगे और हर चीज पर सहयोग करेंगे। हमारे सभी सौदे, रणनीतिक साझेदारी और निवेश जारी रहेंगे और हम G20 शिखर सम्मेलन के दौरान घोषित प्रमुख परियोजनाओं और गलियारों पर काम कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+