कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने 4 मई से भारत में आने-जाने पर लगाई रोक

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने 4 मई से भारत में आने-जाने पर लगाई रोक

वॉशिंगटन, 1 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अमेरिका की जो बाइडेन प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने कहा है कि 4 मई से वह भारत की यात्रा पर रोक लगा रहा है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (30 अप्रैल) को कहा कि अमेरिका भारत से यात्रा पर 4 मई से रोक लगा रहा है। यानी अमेरिका से भारत आने-जाने पर 4 मई से प्रतिबंध होगा। अमेरिका ने फैसला भारत में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए लिया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, '' सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की सलाह पर जो बाइडेन प्रशासन भारत से यात्रा को 4 मई प्रतिबंधित कर रहा है।'' भारत में हर दिन कोरोना वायरस के साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और तीन हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं।

Recommended Video

    Corona ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, America ने लगाया India से Travel पर Ban । वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    अमेरिका ने ये भी चिंता जाहिर की है कि भारत में जिस तेजी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, कहीं उसका फैलाव अमेरिकी नागरिकों तक ना पहुंच जाए। इसलिए अमेरिकी प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि भारत से यात्रा पर रोक का आदेश 4 मई से प्रभावी होगा।

    हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन यात्रा पाबंदियों का असर अमेरिकी नागरिक और ग्रीन कार्डधारकों पर नहीं होने वाला है। उन्हें लेकिन यात्रा से पहले कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यात्रा प्रतिबंधित करने के साथ भी अमेरिका ने एक बार फिर से अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को दोहराते हुए अपने नागरिकों को भारत छोड़ने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+