अमेरिका में 20 साल बाद जिंदा हुआ मलेरिया का मच्छर, दहशत में सुपरपावर, क्या फिर मरेंगे हजारों लोग?
अमेरिका के कुछ राज्यों में बीते कुछ महीने से मच्छरों द्वारा फैलने वाले मलेरिया के 5 मामले देखे गए हैं। यह बीते 20 सालों में पहली बार हो रहा है जब अमेरिका में मलेरिया के मामले देख गए हैं।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा कि दक्षिण पश्चिम फ्लोरिडा में चार और दक्षिणी टेक्सास में एक मामले की पहचान की गई है। ये पांच मामले बीते 2 दशकों में संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानीय स्तर पर पकड़े जाने वाले पहले मामले हैं।

सीडीसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा, "मलेरिया एक चिकित्सीय आपात स्थिति है और इसका इलाज उसी के अनुसार किया जाना चाहिए।" सीडीसी के अनुसार, मलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो संक्रामक मादा एनोफिलीन मच्छर के काटने से फैलती है। मलेरिया घातक हो सकता है, सीडीसी ने कहा कि बीमारी और बीमारी से होने वाली मृत्यु को आमतौर पर रोका जा सकता है।
सीडीसी ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि दोनों राज्यों के पांच मामले एक दूसरे से जुड़े हैं। फ्लोरिडा में चार मामलों की पहचान सारासोटा काउंटी में की गई है।
फ्लोरिडा और टेक्सास दोनों विभागों ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी स्थानीय मच्छरों की आबादी की निगरानी कर रहे हैं। फ्लोरिडा स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वह सारासोटा काउंटी में मच्छरों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए भी काम कर रहा है।
इससे पहले साल 2003 में अमेरिका में मलेरिया के मामले सामने आए थे जब फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में 8 मामलों की पहचान की गई थी।
सीडीसी ने कहा कि सभी पांच मरीजों को बीमारी का इलाज मिला है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सीडीसी ने कहा कि पांच पहचाने गए मामलों के बावजूद भी अमेरिका में मलेरिया होने का जोखिम "बेहद कम है।"
हालांकि स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि मादा एनोफ़ेलिन मच्छर देश के कई क्षेत्रों में पाए जा सकते हैं और यदि वे पहले से ही इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो वे मलेरिया फैला सकते हैं।
सीडीसी के अनुसार, दुनिया भर में हर साल मलेरिया के 240 मिलियन से अधिक मामले सामने आते हैं जिनमें से 95 फीसदी मामले अफ्रीका में होते हैं।
कोविड-19 महामारी से पहले अमेरिका में हर साल करीब 2000 मलेरिया के मामले सामने आते थे जो मुख्यरूप से यात्रा से जुड़े होते थे।












Click it and Unblock the Notifications