प्रोफेसर ने आदेश, पास होना है तो क्लास में नंगे होकर आओ
नयी दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने छात्रों के सामने अजीबों-गरीब शर्त रख दी है। प्रोफेसर ने छात्रों के सामने फरमान जारी करते हुए कहा है कि अगर उन्हें परीक्षा में पास करना है तो उन्हें क्लास में नंगे पहुंचना होगा।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के विजुअल आर्ट के प्रोफेसर रिकार्डो डॉमिंगेस पिछले 11 सालों से परफॉर्मिंग द सेल्फ कोर्स की परीक्षा इसी तरह से लेते आ रहे हैं। हर बार छात्र तैयार हो जाते थे, लेकिन इस बार मामला भड़क गया। प्रोफेसर के इस फरमान के खिलाफ एक छात्रा की मां ने आपत्ति जाहिर कर दी।
महिला ने प्रोफेसर पर 'कामुक' होने का आरोप लगाते कहा कि ये बिल्कुल गलत। महिला ने टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि प्रोफेसर का ये कहना कि अगर मेरे क्लास में पास होना है तो तुम्हें नंगा होना ही पड़ेगा, बिल्कुल गलत है। वहीं इस अजीबों-गरीब आदेश के बाद प्रफेसर डॉमिंगेस इन सबसे से बेफिक्र हैं। प्रोफेसर का कहना है कि असाइनमेंट के लिए क्लास में कैंडल की मद्धम रोशनी होगी और परीक्षार्थियों के साथ वह खुद भी नंगे ही होंगे। उनका कहना है कि परफॉर्मेंस आर्ट और बॉडी के लिए यह एक स्टैंडर्ड कैनवस है। अगर वो इससे असहज है तो उन्हें ये कोर्स नहीं लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications