Trump ने समधी समेत 26 लोगों को एक साथ दी माफी, राष्ट्रपति से ताकत छीनने की उठी मांग

वाशिंगनट। US Presidential Power: डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल पूरा होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। उसके पहले राष्ट्रपति के रूप में जिस अधिकार का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं वह अमेरिकी राष्ट्रपति का माफी देने का अधिकार है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) माफी के अधिकार का इस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं कि कांग्रेस में राष्ट्रपति की इस ताकत को ही खत्म करने की बात होने लगी है। ये मामला बुधवार शाम को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक साथ 26 लोगों को माफी देने के ऐलान के बाद तूल पकड़ने लगा है।

कार्यकाल के आखिर में दे रहे हैं माफी

कार्यकाल के आखिर में दे रहे हैं माफी

ट्रम्प राष्ट्रपति के तौर पर अपराधियों को क्षमा देने की शक्ति का इस्तेमाल अपने करीबियों, वफादारों और संबंधियों को माफी देने में कर रहे हैं। अक्सर राष्ट्रपति विवादित मामलों में माफी देने के लिए कार्यकाल के आखिर का ही समय चुनते हैं लेकिन ट्रंप जिस रफ्तार से लोगों को माफी दे रहे हैं उन्होंने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

बुधवार शाम राष्ट्रपति ट्रंप ने 26 लोगों को माफी देने की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया। ट्रंप ने जिन लोगों को माफी दी है उनके पुराने सहयोगी रोजर स्टोन, पॉल मैनाफॉर्ट के साथ ही उनके दामाद और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर के पिता चार्ल्स कुशनर शामिल हैं।

माफी पाने वालों में स्टोन और मैनाफॉर्ट दो ऐसे नाम हैं जो सबसे ज्यादा हाईफाई हैं जिनकी सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है। राष्ट्रपति के दोनों पूर्व सहयोगियों के खिलाफ स्पेशल काउंसल रॉबर्ट मुलर ने अपनी जांच में आरोप दाखिल किया था। बाद में इन पर मुकदमा चला था और उन्हें कई अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था।

मैनोफोर्ट और स्टोन को सुनाई गई है सजा

मैनोफोर्ट और स्टोन को सुनाई गई है सजा

मैनाफोर्ट इस समय घरेलू कारावास काट कर रहे हैं। उन्होंने अपने अपराधों को स्वीकार किया था और शुरुआत में मुलर के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने अभियोजकों से झूठ बोला जबकि स्टोन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया। मैनोफोर्ट टैक्स धोखाधड़ी, अवैध विदेशी लॉबीइंग और गवाहों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो साल जेल में बिता चुके हैं और कोविड-19 के चलते उन्हें हाल ही में उन्हें रिहा किया गया था। वहीं स्टोन को इस साल ही कांग्रेस में झूठ बोलने और गवाहों के धमकाने के मामले में सजा सुनाई गई थी।

वहीं ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर के पिता चार्ल्स कुशनर के खिलाफ टैक्स चोरी, गवाहों के साथ छेड़छाड़ और अवैध अभियान में सहयोग करने के मामले में न्यू जर्सी के यूएस अटार्नी ने अभियोग तय किया था। बाद में उन्हें टैक्स चोरी के 16 मामलों में दोषी पाया गया था।

राष्ट्रपति की माफी की ताकत पर उठे सवाल

राष्ट्रपति की माफी की ताकत पर उठे सवाल

ट्रंप के माफी देने के बाद जहां स्टोन और मैनोफोर्ट ने उनका शुक्रिया अदा किया है। वहीं कांग्रेस में खासतौर पर डेमोक्रेट ने इसे लेकर जोरदार विरोध शुरू हो गया है।

सीनेटर क्रिस मर्फी ने ट्वीट किया है कि "जब एक पक्ष क्षमा शक्ति (राष्ट्रपति की) को आपराधिक उद्यम का एक साधन बनने देता है, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा बन जाती है औ न्याय के साधन के रूप में इसकी उपयोगिता कम हो जाती है।" उन्होंने आगे लिखा कि "अब समय आ गया है कि संविधान से राष्ट्रपति की क्षमा शक्ति को हटा देना चाहिए।"

सीनेटर रॉन वेडेन ने लिखा "डोनाल्ड ट्रंप के बाकी के दिन हम उन्हें लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले हिमखण्ड के रूप में याद रखेंगे। इसके लिए प्रत्येक रिपब्लिकन, जिसने सत्ता के दुरुपयोग करने के लिए उन्हें ताकत दी है, जिम्मेदार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+