US Election 2020: अपने दोस्‍त बाइडेन के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा

वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपने साथी और पूर्व उप-राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे। ओबामा को पद से गए हुए भले ही चार वर्ष हो गए हैं लेकिन आज भी लोग उन्‍हें सुनने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं। चुनावों से ऐन पहले ओबामा के प्रचार अभियान में उतरने का बहुत बड़ा फायदा डेमोक्रेटिक पार्टी को मिल सकता है। निश्चित तौर पर रिपब्लिकन पार्टी और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है।

biden-obama.jpg

आज भी भीड़ इकट्ठा करने की क्षमता

ओबामा को आज भी एक बेहतरीन वक्‍ता करार दिया जाता है और आज भी वह एक भारी भीड़ को खींचने की ताकत रखते हैं। बाइडेन कैंपेन की तरफ से बताया गया है, 'बुधवार 21 अक्‍टूबर को पूर्व राष्‍ट्रपति ओबामा फिला‍डेल्पिफया, पेंसिलवेनिया में जो बाइडेन और कमला हैरिस के लिए प्रचार करने आएंगे।' कैंपेन की तरफ से इसके अलावा कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया गया है। हालिया सर्वे में नजर आया है कि बाइडेन औसतन नौ अंक ट्रंप ये आगे हैं। लेकिन जब से कोविड-19 से उबरने के बाद ट्रंप ने रैलियों में वापसी की है बाइडेन के लिए मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। उनके सपोर्ट्स बैटलग्राउंड राज्‍यों में बड़ी संख्‍या में उन्‍हें सुनने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+