US Election 2020: हिंसा की आशंका के बीच आज वोट डालेगी अमेरिकी जनता, हर पोल में ट्रंप से आगे हैं बाइडेन

वॉशिंगटन। अमेरिका में आज राष्‍ट्रपति चुनाव हैं जब अमेरिकी जनता रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच किसी एक को अपना अगला उत्‍तराधिकारी चुनेगी। दोनों ही उम्‍मीदवारों ने व्‍हाइट हाउस की फाइनल रेस से पहले जमकर प्रचार किया। जो बाइडेन हर सर्वे में आगे चल रहे हैं और स्विंग स्‍टेट्स में भी उन्‍होंने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस बार के चुनाव बहुत ही चुनौतीपूर्ण हैं और नतीजों के साथ ही हिंसा की आशंका बढ़ चुकी है।

biden-trump.jpg

Recommended Video

    US Election 2020: Trump या जो Biden कौन बनेगा President? आज डाले जाएंगे Vote | वनइंडिया हिंदी

    जहां जीते थे ट्रंप, वहां अब बाइडेन हावी

    न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स और सिएना कॉलेज पोल की तरफ से हुए एक पोल में पेंसिलवेनिया, फ्लोरिडा, एरिजोना और विस्‍कोन्सिन, सभी राज्‍यों में बाइडेन को बढ़त हासिल है। ये पोल अगर यही साबित हुआ तो डोनाल्‍ड ट्रंप को बड़ा झटका लग सकता है क्‍योंकि ये सभी वो राज्‍य हैं जहां से साल 2016 में उन्‍हें बड़ी जीत मिली। यही राज्‍य हैं जिन्‍होंने ट्रंप को राष्‍ट्रपति बनने में बड़ी मदद की थी। दूसरी तरफ सीएनएन के पोल में भी बाइडेन बढ़त बनाए हुए हैं। एरिजोना, मिशीगन और नॉर्थ कैरोलिना में बाइडेन को लीड मिल रही है और इन सभी राज्‍यों में साल 2016 में ट्रंप को जीत मिली थी। एबीसी और वॉशिंगटन पोस्‍ट के पोल में भी बाइडेन को गुड न्‍यूज मिल रही है। बाइडेन, ट्रंप के मुकाबले फ्लोरिडा में दो प्रतिशत अंक लेकर आगे हैं। बाइडेन को 50 प्रतिशत और ट्रंप को 48 प्रतिशत की लीड नजर आ रही है। इसी पोल में बाइडेन में पेंसिलवेनिया में 51 प्रतिशत तो ट्रंप को 44 प्रतिशत की लीड मिल रही है।

    बाइडेन ने की वोटर्स से इमोशनल अपील

    उप-राष्‍ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार कमला हैरिस और उनके पति डग एनफ के साथ जो बाइडेन ने पेंसिलवेनिया में वोटर्स से अपील की और कहा, 'हर एक वोट की अहमियत है। आपके पास इस देश को बदलने की ताकत है।' राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के कैंपेन की तरफ से पेंसिलवेनिया जैसे अहम राज्‍यों में होने वाली वोटों की गिनती के लिए एक बयान जारी किया गया है। सोमवार को इस बयान में डेमोक्रेट्स पर राज्‍यों में बैलेट हासिल करने की समय-सीमा को नष्‍ट करने का आरोप लगाया गया है। ट्रंप ने इसके साथ ही कुछ नाजुक बैटेलग्राउंड स्‍टेट में वोटों की गिनती को रोकने की धमकी दी गई है। ट्रंप की तरफ से सोमवार को आरोप लगाया गया कि अगर पेंसिलवेनिया जैसे राज्‍यों में बैलेट काउंटिंग में कई दिन लगे तो जिस धोखाधड़ी की कल्‍पना भी नहीं की गई थी, वह होगी। इसके साथ ही उनकी तरफ से कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+