इजराइल को हथियारों से पाट देंगे जो बाइडेन, संसद में बाइडेन ने इजराइल के लिए मांगा भारी भरकम पैसा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को संसद में यूक्रेन और इजराइल के लिए 105.85 बिलियन डॉलर के भारी सुरक्षा पैकेज देने का अनुरोध किया है।
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर और इजराइल के लिए 14 अरब डॉलर की सैन्य सहायता मांगी है।

80 वर्षीय डेमोक्रेट ने ओवल ऑफिस में अपने भावुक भाषण में तर्क दिया कि दोनों देशों को मिलने वाली ये सहायता आने वाली पीढ़ियों के लिए अमेरिकी हितों को सुरक्षित करेगी।
व्हाइट हाउस प्रबंधन कार्यालय और बजट निदेशक शलांडा यंग ने कांग्रेस को लिखे एक पत्र में कहा, "दुनिया देख रही है और अमेरिकी लोगों को उम्मीद है कि उनके नेता एक साथ आएंगे और इन प्राथमिकताओं को पूरा करेंगे।"
हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन का संसद में ये अनुरोध तब किया है जब अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। रिपब्लिकन, जिनके पास एक हल्का बहुमत है, एक स्पीकर का चुनाव करने में असमर्थ हैं।
इजराइल को मदद देने को लेकर अमेरिका में पहले से ही विवाद खड़ा हो चुका है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक बड़े अधिकारी ने इस मसले पर नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विदेश विभाग के एक अधिकारी जॉश पॉल ने इजरायल को सैन्य सहायता बढ़ाने पर बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक प्रेस नोट में अपने फैसले की वजह बताते हुए लिखा कि हमास के हमले के जवाब में इजराइल अमेरिका की मदद से जो करेगा उससे इजरायल और फिलिस्तीनियों दोनों के लिए और अधिक पीड़ा होगी।
विदेश विभाग के अधिकारी जोश पॉल ने पत्र में लिखा, "मुझे डर है कि हम वही गलतियां दोहरा रहे हैं जो अमेरिका ने पिछले दशकों में की हैं। मैं लंबे समय तक इसका हिस्सा बनने से इनकार करता हूं।"
पॉल विदेश विभाग के राजनीतिक-सैन्य मामलों के ब्यूरो में निदेशक थे। ब्यूरो में वह अमेरिकी सहयोगियों को हथियार भेजने में शामिल थे। उन्होंने अपने नोट में कहा कि वह 11 साल पहले ब्यूरो में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications