जो बाइडेन ने दी डॉ. आशीष झा को बड़ी जिम्मेदारी, कोविड-19 रिस्पॉन्स को-ऑर्डिनेटर का संभालेंगे जिम्मा

वाशिंगटन, 17 मार्च: भारतीय-अमेरिकी सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आशीष झा यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडन के कोविड को-ऑर्डिनेटर होंगे। गुरुवार को व्हाइट हाउस ने घोषणा करते हुए बताया कि डॉ. आशीष झा अगले महीने राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोविड-19 रिस्पॉन्स को-ऑर्डिनेटर के रूप में कार्यभार का जिम्मा संभालेंगे।

public health expert Dr Ashish Jha

व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेसिडेंट जो बाइडेन के कोविड-19 को-ऑर्डिनेटर जेफ जेंट्स और उनकी डिप्टी नताली क्विलियन अगले महीने एडमिनिस्ट्रेशन छोड़ रहे हैं। ऐसे में अब बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी डॉ. आशीष झा के नाम की घोषणा करते हुए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ. आशीष झा की नियुक्ति की घोषणा करने के साथ ही बाइडेन ने अपने बयान में उनकी तारीफ की। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "डॉ. झा अमेरिका में प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों में से एक हैं। वे अपनी बुद्धिमता और शांत सार्वजनिक उपस्थिति से कई अमेरिकियों के लिए एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। बता दें कि डॉक्टर झा ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं।

यूएस के राष्ट्रपति ने कहा कि जैसा कि हम कोरोना महामारी में एक नए दौर में एंट्री कर रहे हैं। मेरी राष्ट्रीय कोविड-19 पर तैयार योजना पर अमल कराना और कोविड से जोखिम का प्रबंधन करना है और डॉ. झा इस काम के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं जेफ और डॉ. झा दोनों की सराहना करता हूं कि उन्होंने एक सहज संक्रमण सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया, और मैं आने वाले महीनों में निरंतर प्रगति की आशा करता हूं।

जो बाइडेन ने इस दौरान कहा कि आज करीब 80 प्रतिशत वयस्कों को पूरी तरह से कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 100 मिलियन से ज्यादा लोगों को बुस्टर डोज भी दिया जा चुकी है। बता दें कि अमेरिका महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन के आंकड़ों के अनुसार 968,300 से अधिक मौतों और 79,631,000 से अधिक कोविड ​​​​-19 मामलों की पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+