डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको सीमा पर दीवार के लिए अमेरिका में इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नेशनल इमरजेंसी घोषित करने जा रहे हैं। इसके लिए वो सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए वह नेशनल इमरजेंसी लगा रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड मंजूर करेंगे जो कि आपातकाल लगाए जाने का मुख्य कारण भी है।

ट्रंप आपातकाल की घोषणा कर वह दीवार बनाने के लिए जरूरी 5.6 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि हासिल कर सकते हैं। अमेरिकी में सरकारी खर्चों के लिए वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी देने का अधिकार संसद के पास सुरक्षित है. इसके चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संसद के बीच टकराव चल रहा है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में अवैध रूप से घुस आने वाले घुसपैठी प्रवासियों की समस्या पर लगाम लगाने के लिए मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाना चाहते हैं। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के समय वादा किया था लेकिन संसद दीवार बनाने के लिए पैसे मंजूर नहीं कर रही है। इसके चलते इमरजेंसी की घोषणा कर ट्रंप ये रकम मंजूर करना चाहते हैं।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति दीवार बनाने, सीमा की सुरक्षा करने और हमारे देश को सुरक्षित बनाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप सरकारी कामकाज पर खर्च से संबंधित बिल पर हस्ताक्षर करेंगे और जैसा कि उन्होंने कहा है, वह दूसरी जरूरी कार्रवाई करेंगे जिसमें आपातकाल की घोषणा भी शामिल है। इसके जरिए हम सुनिश्चित करेंगे कि सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा न पहुंचे और मानवीय संकट पैदा ना हो।












Click it and Unblock the Notifications