चीन के साथ जारी ट्रेड वॉर की वजह से अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पोंपेयो को नॉर्थ कोरिया जाने से रोका

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने विदेश मंत्री माइक पोंपेयो को नॉर्थ कोरिया जाने से रोक दिया है। ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा है, 'परमाणु निस्‍त्रीकरण पर कोई खास प्रगति नहीं हुई है।' अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने इसके साथ ही पोंपेयो से नॉर्थ कोरिया का दौरा रद्द करने को कहा है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कभी भी पोंपेयो के नॉर्थ कोरिया के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अमेरिकी मीडिया ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि पोंपेयो सोमवार को प्‍योंगयांग पहुंच सकते हैं।

mike-pompeo

ट्रेड वॉर की वजह से लिया फैसला

डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने विदेश मंत्री माइक पोंपेयो को इस समय नॉर्थ कोरिया न जाने को कहा है क्‍योंकि मुझे लगता है कि कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्‍त्रीकरण की दिशा में हम कुछ नहीं कर रहे हैं।' ट्रंप ने अपनी ट्वीट में चीन को इसके लिए दोष दिया है। ट्रंप ने एक और ट्वीट की और लिखा, ''मुझे नहीं लगता है कि चीन व्‍यापार पर हमारे रुख की वजह से परमाणु निरस्‍त्रीकरण की प्रक्रिया में कोई मदद कर रहा है।' पिछले कई माह से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर जारी है और दोनों तरफ से एक-दूसरे की ओर से आयात होने वाले सामानों पर टैरिफ थोपा जाना जारी है। ट्रंप ने कहा कि पोंपेयो अब तब नॉर्थ कोरिया जाएंगे जब चीन के साथ ट्रेड वॉर थम जाएगा। ट्रंप की ट्वीट्स इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी की ओर से जारी रिपोर्ट के बाद आई हैं। यह रिपोर्ट नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी थी और रिपोर्ट में नॉर्थ कोरिया के कार्यक्रम को लेकर खासी चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि अभी तक एजेंसी को इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि नॉर्थ कोरिया ने परमाणु निरस्‍त्रीकरण का वादा करने के बाद भी गतिविधियों को रोकने के लिए कोई कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+