डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन को दिया झटका, लगाया इतने फीसदी अतिरिक्‍त टैरिफ, मैक्सिको-कनाडा पर भी लागू किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को टैरिफ को लेकर बड़ा बम फोड़ा है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 4 मार्च से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ये चाइना को बड़ा झटका दिया है।

ट्रंप ने 4 मार्च से चीनी समानों पर अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ शुल्क लगाने का की बात कही है। ये शुल्‍क 4 फरवरी को पहले से ही लागू 10% टैरिफ के ऊपर होगा।

Donald Trump

सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर Truth पर राष्‍ट्रपति ट्रंप ने लंबी चौड़ी पोस्‍ट लिखी। साथ ही ये लिखा कि "हम इस संकट को यूएसए को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दे सकते।" इसके साथ ही ट्रंप ने कहा "चीनी सामानों पर भी 4 मार्च से अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही अप्रैल की दूसरी पारस्परिक टैरिफ तिथि पूरी तरह से लागू रहेगी।"

बता दें डोनाल्‍ड ट्रंप ने 4 फरवरी को इन दोनों देशों पर 30 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगाई थी लेकिन अब इस आदेश के बाद कनाडा और मैक्सिकों पर 4 मार्च 2025 से से 25 फीसदी टैरिफ लागू हो जाएगा।

ट्रंप ने अवैध दवाओं की सल्‍पाई को लेकर लगाई क्‍लास

ट्रंप ने अपनी पोस्‍ट में कनाडा और मेक्सिकों की सीमाओं से अमेरिका में कथित रूप से आने वाली अवैध दवाओं की कटु आलोचना की। ट्रप ने लिखा " मेक्सिको और कनाडा से अभी भी हमारे देश में अवैध दवाएं आ रही हैं। जिसमे से अधिकांश फेंटेनल के रूप में हैं। इस ड्रग्स का बड़ा हिस्‍सा चीन में निर्मित होता है और उसके द्वारा सप्‍लाई किया जाता है। इन जानलेवा और अत्‍यधिक नशीले जहरों की सप्‍लाई के कारण पिछले साल 100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने लिया ये प्रण

ट्रंप ने आगे लिखा पिछले दो दशकों में लाखों लोग मर चुके हैं। पीड़ितों के परिवार तबाह हो गए हैं। हम इस संकट को संयुक्त राज्य अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। उन्‍होंने ऐसी जानलेवा दवाओं खास तौर पर फेंटेनाइल को रोकने का प्रण लिया और मैक्सिको, कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ और चाइना के सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्‍त टैरिफ लगाने की बात कही।

क्‍या बोला अमेरिकी प्रशासन

हालांकि, प्रशासन के अधिकारियों ने बाद में बताया कि अप्रैल की समयसीमा "पारस्परिक टैरिफ" के एक अलग सेट से संबंधित है जिसका उद्देश्य अन्य देशों, विशेष रूप से यूरोप के भीतर व्यापार प्रतिबंधों का मुकाबला करना है। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने बताया 1 अप्रैल को होने वाला एक अध्ययन टैरिफ नीतियों पर आगे के निर्णयों को सूचित करेगा, जिसमें मेक्सिको और कनाडा से संबंधित मामले भी शामिल हैं।आखिर क्‍या देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की आंखों में आ गया आंसू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+