आखिर क्‍या देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की आंखों में आ गया आंसू

Donald trump News: मंगलवार को ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मैप पर 'गल्फ ऑफ अमेरिका' नाम देखकर भावुक हो गए। इस भावनात्मक क्षण का वीडियो ट्रंप के विशेष सलाहकार मार्गो मार्टिन ने 'एक्स' पर शेयर किया है।

मैप को देखकर ट्रम्प की प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली थी इसको देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। ट्रंप ने कहा, "मैं बस इसे देख रहा हूं। यह बहुत सुंदर है, वास्तव में सुंदर है। मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं, लेकिन यह मत कहिए कि ट्रंप टूट गए और रो पड़े।"

Donald trump

दरससल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को "अमेरिका की खाड़ी" का नक्शा पेश किए जाने पर बहुत खुशी हुई, जो पहले मैक्सिको की खाड़ी के नाम से जाना जाता था। यह नाम परिवर्तन ट्रम्प द्वारा जारी किए गए एक विवादास्पद कार्यकारी आदेश का परिणाम है, जिसको जहां समर्थन मिला वहीं विरोध भी हो रहा है।

बता दें राष्ट्रपति पद संभालने के बाद, ट्रम्प ने 'मेक्सिको की खाड़ी' का नाम बदलकर 'अमेरिका की खाड़ी' करने का विवादास्पद कार्यकारी आदेश जारी किया। इस निर्णय को व्हाइट हाउस से समर्थन मिला। हालांकि, इसे एसोसिएटेड प्रेस (एपी) सहित कई मीडिया आउटलेट्स से विरोध का सामना करना पड़ा, जिसने घोषणा की कि वे मूल नाम 'मेक्सिको की खाड़ी' का उपयोग करना जारी रखेंगे।

जब व्हाइट हाउस ने एपी को प्रमुख प्रेस कार्यक्रमों में भाग लेने से रोका, तो एपी ने न्यायालय का दरवाज़ा यह दावा करते हुए खटखटाया कि प्रशासन ने प्रेस की आजादी का उल्लंघन किया है। संघीय न्यायालय ने एपी की तत्काल राहत की याचिका को खारिज कर दिया, और अब इस मामले में मार्च में सुनवाई होगी।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रेस को प्रश्न पूछने का अधिकार एक विशेषाधिकार है, न कि कानूनी अधिकार। इस विवाद ने ट्रंप प्रशासन और मीडिया के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+