व्हाइट हाउस में किम जोंग से नहीं किम कार्दाशियां से मिले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात जल्द ही सिंगापुर में होने वाली हैं। लेकिन इस मुलाकात से पहले उन्होंने व्हाइट हाउस में किम का स्वागत किया। कुछ सोचने से पहले बता दें कि यह किम जोंग उन नहीं बल्कि किम कार्दाशियां थीं।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात जल्द ही सिंगापुर में होने वाली हैं। लेकिन इस मुलाकात से पहले उन्होंने व्हाइट हाउस में किम का स्वागत किया। कुछ सोचने से पहले बता दें कि यह किम जोंग उन नहीं बल्कि किम कार्दाशियां थीं। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में किम के साथ हुई मुलाकात के बाद एक फोटो भी पोस्ट की और मीटिंग को 'ग्रेट मीटिंग' करार दिया। किम अमेरिकी रियल्टी शो की मशहूर टीवी पर्सानल्टी हैं और जानी-मानी सोशलाइट हैं।

क्यों व्हाइट हाउस गई थीं किम
किम ने बुधवार को करीब एक घंटा व्हाइट हाउस में बिताया। इस दौरान ट्रंप से मुलाकात करने के अलावा वह उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरार्ड कश्नर से भी मिलीं। किम, डोनाल्ड ट्रंप से एलिस मैरी जॉनसन को माफ करने के मुद्दे पर बात करने के लिए व्हाइट हाउस आई थीं। 63 वर्ष की जॉनसन साल 1997 से जेल में हैं। उन्हें ड्रग डीलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में उम्रकैद दी गई थी। उनके सभी 15 साथियों को रिहा कर दिया गया था। किम के मुताबिक जॉनसन का यह पहला अपराध था और उनका रोल अपराध में बहुत कम था।
ट्रंप ने मीटिंग को बताया ग्रेट
ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात करने के बाद किम ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने इस दोपहर मुझसे मिलने का समय निकाला। हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति एलिस मैरी जॉनसन को माफ कर देंगे जो पहली बार एक ड्रग अपराध करने में उम्र कैद की सजा काट रही हैं।' वहीं ट्रंप ने भी इस मीटिंग के बाद ट्वीट किया और लिखा, 'यह एक ग्रेट मीटिंग थी।' किम ने सोशल मीडिया पर जॉनसन के केस से जुड़ा एक वीडियो देखा था और यहीं से उन्होंने जॉनसन के केस पर ट्रंप से बात करने की ठान ली थी।
-
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications