अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का निधन

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का 71 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया । रॉबर्ट ट्रंप पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे, वह न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती थे, जहां शनिवार की रात उनका निधन हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने भाई को देखने के लिए न्यूयॉर्क के सिटी अस्पताल शुक्रवार को गए थे। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस बाबत एक बयान जारी करके कहा गया है कि मै बहुत ही भारी मन से यह जानकारी साझा कर रहा हूं कि मेरे भाई रॉबर्ट की आज रात मृत्यु हो गई।

Recommended Video

    Donald Trump के छोटे भाई का निधन,New York के अस्पताल में भर्ती थे Robert Trump | वनइंडिया हिंदी
    trump

    राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि वह सिर्फ मेरे भाई नहीं थे, मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। उन्हें बहुत याद करूंगा, लेकिन हम एक बार फिर मिलेंगे। उनकी याद मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेगी, आई लव यू, आपकी आत्मा को शांति मिले। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से रॉबर्ट ट्रंप की तबीयत बहुत खराब थी और उन्हें आईसीयू मे रखा गया था। डोनाल्ड ट्रंप की ही तरह रॉबर्ट ट्रंप भी बिजनेसमैन थे। ट्रंप अपने भाई को खुद से कहीं ज्यादा शांत स्वभाव वाला मानते थे। ट्रंप ने कहा कि वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति मेरे जीवन में थे, जिन्हें मैने हनी कहा था।

    रॉबर्ट ट्रंप ने अपना करियर वॉल स्ट्रीस से शुरू किया, यहां उन्होंने बतौर कॉर्पोरेट फाइनेंस काम किया था। बाद में वह अपने परिवार के बिजनेस में शामिल हो गए, रियल स्टेस बिजनेस के प्रबंधन को संभालने लगे। वह ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के शीर्ष एग्जेक्युटिव के पद पर थे। जब वह ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में काम करते थे तो उन्हें नाइस ट्रंप कहा जाता था। रॉबर्ट ट्रंप का जन्म 1948 में न्यूयॉर्क शहर में हुआ था और उनके पांच बच्चे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+