संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले ट्रंप- चीन और WHO ने फैलाया कोरोना, कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 75वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को लेकर बार-बार झूठ बोला और दुनिया को गुमराह किया। मंगलवार को ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि हमें उस राष्ट्र को जवाबदेह ठहराना चाहिए जिसने इस वायरस को दुनिया पर फैलाया है, ये देश चीन है। ट्रंप ने कहा कि वायरस के शुरुआती दिनों में चीन ने घरेलू यात्राएं तो बंद कर दीं जबकि चीन से दुनियाभर के लिए उड़ाने जारी रहीं और सारी दुनिया में संक्रमण फैल गया।

Recommended Video

    Coronavirus: WHO ने लॉन्च की COVAX Facilty, जानिए किस देश को कितनी Vaccine मिलेगी | वनइंडिया हिंदी
    चीनी सरकार और डब्ल्यूएचओ, जो वास्तव में चीन द्वारा नियंत्रित है, ने झूठा घोषित किया कि मानव द्वारा मानव संचरण के लिए कोई सबूत नहीं था। बाद में उन्होंने झूठा कहा कि बिना लक्षणों के लोग बीमारी नहीं फैलाएंगे। संयुक्त राष्ट्र को अपने कार्यों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराना चाहिए: अमेरिकी राष्ट्रपति

    ट्रंप ने कहा, चीनी सरकार और उसके द्वारा नियंत्रित डब्ल्यूएचओ ने झूठ बोला कि एक से दूसरे इंसान में कोरोना के फैलने के कोई सबूत नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने फिर सबको गुमराह करते हुए कहा कि बिना लक्षणों के लोग बीमारी नहीं फैलाएंगे। संयुक्त राष्ट्र को इन कामों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। उसने दुनिया को संकट में डाला है। ट्रंप ने संबोधन में चीन और डब्ल्यूएचओ दोनों पर ही जोरदार हमला बोला है।

    संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र 15 सितंबर को शुरू हो गया है। महासभा के 75 वें सत्र की आम चर्चा 22 सितंबर से शुरू हुई है, जो 29 सितंबर तक चलेगी। संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर महासभा सत्र पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है। पहली बार विभिन्न देशों के नेता सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क नहीं गए हैं। सभी ने रिकॉर्ड किए गए अपने वीडियो वक्तव्य भेजे हैं। इसमें संघ के 193 सदस्य देशों के नेता दुनिया को संबोधित करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को एक पूर्व में रिकॉर्ड किए गए बयान के माध्यम से सत्र को संबोधित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+