'मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए'... जापान में प्रधानमंत्री मोदी से क्यों बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन?

जापान में दो प्रमुख बैठकों का आयोजन किया गया है। एक जी7 शिखर सम्मेलन और दूसरा क्वाड देशों की बैठक। पहले क्वाड की बैठक ऑस्ट्रेलिया में होने वाली थी, लेकिन बाइडेन की यात्रा स्थगित होने से सिडनी बैठक टल गई।

biden narendra modi autograph

Biden Seeks Autograph PM Modi: जापान के हिरोशिमा में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मुलाकात हुई है।

दोनों नेताओं ने एक साथ जी7 की बैठक के साथ साथ QUAD की बैठक में भी हिस्सा लिया, मगर इस दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी का ऑटोग्राफ मांगा है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, कि "राष्ट्रपति बाइडेन ने भीड़ को इस तरह से मैनेज करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से ऑटोग्राफ मांगा है।"

बाइडेन और अल्बनीज ने क्या कहा?

एएनआई के मुतााबिक, कब क्वाड की बैठक के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी के पास आए और उनसे कहा, कि "आपके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुझे नागरिकों से किसी बाढ़ की तरह रिक्वेस्ट आ रहे हैं।"

बाइडेन जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीएम मोदी को उनके कार्यक्रम के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को मैनेज करने को लेकर बात कर रहे थे, उस दौरान बाइडेन की बात का ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथली अल्बनीज ने भी हां में हां मिलाया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने पीएम मोदी से कहा, कि सिडनी में प्रधानमंत्री मोदी के सामुदायिक स्वागत के लिए जिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उसमें 20 हजार लोगों को शामिल करने की क्षमता है, लेकिन उनके पास भी उस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के अनुरोधों का भरमार आ रहा और वो कार्यक्रम में सभी लोगों के शामिल होने की अनुरोध को पूरा करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं।

राष्ट्रपति बिडेन और पीएम अल्बनीस दोनों ने अपनी अजीबोगरीब चुनौतियों के बारे में पीएम मोदी से शिकायत की।

पीएम अल्बनीस ने आगे याद किया कि कैसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90,000 से ज्यादा लोगों ने भारत- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान उनका स्वागत किया था।

इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी से कहा, कि 'मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए।'

आपको बता दें, कि पीएम मोदी जापान में सात के समूह (जी 7) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान में हैं। प्रधानमंत्री मोदी, अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर पूर्वी एशियाई देश का दौरा कर रहे हैं।

जापान शक्तिशाली समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पीएम मोदी 19 मई से 21 मई तक जी7 शिखर सम्मेलन के लिए हिरोशिमा में हैं।

पीएम मोदी ने शनिवार को कहा, कि भारत 2024 में अगली क्वाड (चतुर्भुज सुरक्षा संवाद बैठक) की मेजबानी करने का इच्छुक है। आपको बता दें, कि क्वाड की अगली बैठक भारत में होना तय किया गया है।

जापानी शहर हिरोशिमा में ग्रुप ऑफ सेवन समिट (जी-7) की बैठक के मौके पर आयोजित क्वाड बैठक की शुरुआती टिप्पणी में पीएम मोदी ने कहा, कि "हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "क्वाड वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा।"

Recommended Video

    PM Modi और Joe Biden की मुलाकात का Video Viral, Japan में ऐसे मिले दोनों नेता | वनइंडिया हिंदी

    ऑस्ट्रेलिया में होने वाली थी बैठक

    आपको बता दें, कि इस साल की क्वाड की बैठक ऑस्ट्रेलिया में होने वाली थी, लेकिन अमेरका में चल रहे ऋण संकट की वजह से जो बाइडेन को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करना पड़ा। लिहाजा, क्वाड देशों के सदस्य जापान के हिरोशिमा में ही इस बैठक को करने के लिए तैयार हो गये।

    इससे पिछला बैठक भी जापान में हुआ था, जबकि 2024 का बैठक भारत में आयोजित किया जाएगा। भारत में इस साल एससीओ शिखर सम्मेलन और जी20 शिखर सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+