ओबामा ने बताया एयर फोर्स वन है राष्ट्रपति होने का सबसे बड़ा फायदा
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया के सबसे ताकतवर देश के नेता है और उनके पास जितनी ताकत है उतनी शायद ही किसी और नेता के पास हो। बुधवार को व्हाइट हाउस में नेशनल एंडोमेंट फॉर ह्यूमैनिटीज की गोल्डन जुबली थी। इस मौके पर राष्ट्रपति ओबामा ने एक ताकतवर देश का राष्ट्रपति होने का सबसे बड़ा फायदा उनके लिए क्या है।

ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति बनने पर जो सुविधाएं मिलती हैं उनमें सबसे अच्छी बात 'एयर फोर्स वन' और सिंगर बडी गाइ का अपने गिटार के साथ व्हाइट हाउस आना है।
व्हाइट हाउस में एक समारोह में हंसी ठहाकों के बीच कहा, कभी कभी लोग मुझसे पूछते हैं कि राष्ट्रपति बनने का सबसे बड़ा फायदा क्या होता है। इस मामले में पहले नंबर पर प्लेन आता है।
दूसरा सबसे बड़ा फाएदा यह है कि बडी गाइ अपने गिटार के साथ अक्सर मेरे घर आते हैं। फिर एस्पेरंजा अपना बास गिटार लाती हैं और यहां कार्यक्रम होते हैं। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता देश के जीवन में हमेशा केंद्रीय भूमिका निभाती है।
ओबामा ने कहा, हमारे कलाकार हमारे समाज का आइना होते हैं, वे हमें हमारे मकसद और सामूहिक जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति बनने से पहले ओबामा एक सीनेटर थे और वर्ष 2008 में पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। यह उनका दूसरा और अंतिम कार्यकाल है। अमेरिका में अगले वर्ष राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications