देखिए बच्‍चों के साथ थिरकने वाले राष्‍ट्रपति बराक ओबामा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जिन्‍हें कुछ दिनों पहले आप सभी ईरान के साथ हुई परमाणु संधि से जुड़ी गलतफहमियों के बारे में बात करने पर विपक्ष पर गुस्‍सा होते देखे रहे थे, अब उनका एक नया अंदाज भी देख लीजिए। ओबामा इस समय अपने पहले अलास्‍का टूर पर हैं। इस टूर के दौरान वह एक स्‍कूल में पहुंचे हैं। इस दौरान ही जब वह एक स्‍कूल में पहुंचे तो खुद को बच्‍चों के साथ डांस करने से नहीं रोक पाए।

barack-Obama-dancing

यूं तो आपने इससे पहले भी ओबामा को कई बार डांस करते हुए देखा है लेकिन पहली बार था जब ओबामा बच्‍चों के साथ बच्‍चे बनकर डांस कर रहे थे। वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ओबामा बुरे डांसर नहीं हैं।

अपने तीन दिवसीय अलास्‍का दौरे पर ओबामा डिल्‍लीघंम मिडिल स्‍कूल पहुंचे थे। यहां पर बच्‍चों ने कई तरह के कल्‍चरल प्रोग्राम उनके सम्‍मान में पेश किए। इनमें से ही था अलास्‍का का फोक डांस।

पहले बच्‍चों ने ओबामा को अपने डांस के जौहर दिखाए, इसके बाद राष्‍ट्रपति खुद बच्‍चों के पास पहुंच गए। उन्‍होंने भी बच्‍चों के साथ उनके अंदाज में डांस किया। डांस के बाद ओबामा ने सेल्‍फी स्टिक थामी और स्‍कूल के बाकी बच्‍चों के साथ फोटोग्राफ्स क्लिक कराईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+