राष्ट्रपति ओबामा ने कश्मीर पर पाक को दिया करारा जवाब, बताया आपसी मुद्दा
न्यूयॉर्क। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात पर जहां पीएम मोदी ने कहा है कि उनकी अमेरिकी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को दिखाती है तो वहीं राष्ट्रपति ओबामा ने भी दोनों के बीच हुई मुलाकात को काफी अहम करार दिया।
दोनों के बीच इस मुलाकात में कश्मीर से लेकर आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन पर भी बात की है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच हुई इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यवसाय पर भी चर्चा हुई है।
सबसे अहम था अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का पाकिस्तान को कश्मीर पर खरी-खरी कहना। ओबामा ने इस दौरान साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत और पाक के बीच का मुद्दा है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए और एक नजर डालिए इस मुलाकात के 10 खास बिंदुओं पर।

भारत की दावेदारी का समर्थन
अमेरिका ने मुलाकात से पहले ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी के प्रति अपने समर्थन को फिर से दोहराया।

दोनों देश स्वाभावित साझीदार
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत और अमेरिका को ‘स्वाभाविक साझीदार' बताते हुए कहा है कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को और मजबूत बनाया तथा एक नई साझीदारी के लिए एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।

अमेरिका और भारत के मजबूत होते संबंध
'हमने अपने संबंधों को और मजबूत बनाया है। हमने हमारे देशों के बीच एक नई साझीदारी के लिए एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।'

हर मुद्दे पर अागे बढ़ रहे हैं दोनों देश
दोनों देश विभिन्न मुद्दों पर उत्कृष्ट तरीके से आगे बढ़ रहे हैं और उनका पालन किया जा रहा है।

कश्मीर भारत-पाक का आपसी मुद्दा
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान का अापसी मुद्दा बताते हुए इसे आपस में सुलझाने की सलाह दी है।

दोस्ताना माहौल में हुई बात
दोनों देशों के बीच अत्यंत सकारात्मक एवं मित्रवत' माहौल में बातचीत आयोजित की गई।

अब नजरें अपेक पर
पीएम मोदी की नजरें अब अमेरिका की मदद से अपेक संगठन में भारत की सदस्यता पर हैं।

अमेरिका को पीएम मोदी ने दिया थैंक्स
पीएम मोदी ने इस दौरान अमेरिका को स्थायी सदस्यता के लिए थैंक्स कहा।

काउंटर टेररिज्म पर चर्चा
मोदी और ओबामा ने काउंटर टेररिज्म, साइबर सिक्योरिटी और सुरक्षा से जुड़े दूसरे मसलों पर भी बात की।

भारत में बिजली बनाएगा अमेरिका
पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने वादा किया है कि वर्ष 2022 तक अमेरिका की भारत में 175 गीगावॉट की रिन्यूबल एनर्जी उत्पादन करने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications