दुनिया के ताकतवर शख्स ओबामा ने अदा किया टॉयलेट पेपर तक का बिल
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कभी मुफ्त में खाना नहीं खाया। अपने सभी बिलों का भुगतान किया और अपनी छुट्टियों पर भी खर्च खुद उठाया।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन खबरों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा गया है कि दो वर्षों के कार्यकाल में ओबामा जब कभी भी अपनी फैमिली के साथ छुट्टी पर गए उसका बोझ आम जनता पर पड़ा। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है कि उन्होंने व्हाइट हाउस में टॉयलेट पेपर से लेकर जूस तक का बिल अदा किया है। राष्ट्रपति ओबामा 20 जनवरी को दो बार के कार्यकाल के बाद रिटायर हो रहे हैं।

अपनी जेब से किया सारा खर्च
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तमाम बातों पर सिरे से विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी फ्री ब्रेकफास्ट या लंच या डिनर नहीं किया है। न ही उन्होंने कभी अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसे को खर्च किया। ओबामा ने कहा, 'ऐसा कहना सही नहीं है। मैं अपने ही पैसे खर्च कर रहा हूं। ओबामा ने कहा कि वह और उनका परिवार उन्हें मिल रही सैलरी से ही घर चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी मीडिया में चर्चा थी कि ओबामा व्हाइट हाउस में आम जनता के पैसे से ऐश करते हैं। पढ़ें-क्यों व्हाइट हाउस के टाॅयलेट पेपर का बिल अदा करते हैं राष्ट्रपति
टूथपेस्ट से लेकर जूस तक का बिल
अगर आपको नहीं मालूम हो तो आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में रहने के दौरान हर अमेरिकी राष्ट्रपति को अपना और परिवार का खर्च खुद ही उठाना पड़ता है। ओबामा ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया, 'सभी जानते हैं कि हम, यहां तक कि व्हाइट हाउस में टॉयलेट पेपर भी खुद खरीदते हैं। आप जानते हैं, यह मुफ्त नहीं है। हर महीने के अंत में मुझे राशन का बिल मिलता है। हमारे टूथपेस्ट, ऑरेंज जूस सबका भुगतान होता है। लेकिन यह सही है कि मैं अक्सर बटुआ नहीं रखता हूं।' एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सिर्फ सीक्रेट सर्विस और प्लेन का बिल वह नहीं दते हैं। ओबामा ने कहा,' सिर्फ एक चीज है जिस का मैंने भुगतान नहीं किया, वह सीक्रेट सर्विस और प्लेन है और कम्यूनिकेशन है क्योंकि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है।' पढ़ें-एनएसजी एंट्री पर बोला चीन, ओबामा को नहीं दे सकते फेयरवेल गिफ्ट
वर्ष 1800 से परंपरा
इससे पहले दिसंबर में भी चुनावों के बाद थैंक्यू स्पीच में ओबामा ने बताया था कि टर्की, हैम और पाई में फैमिली हॉलीडे का खर्च उन्होंने अपनी ही जेब से किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति को चार लाख डॉलर हर वर्ष सैलरी के तौर पर मिलते हैं। अमेरिकी सरकार व्हाइट हाउस का किराया, ट्रांसपोर्ट, सिक्योरिटी और मेडिकल का खर्च खुद उठाती है। व्हाइट हाउस में रहने वाले सबसे पहले राष्ट्रपति जॉन एडम्स थे। उन्होंने ही राष्ट्रपति की ओर से सभी खर्चों के भुगतान की परंपरा शुरू की थी। वर्ष 1800 में वह व्हाइट हाउस आए थे। उस समय व्हाइट हाउस में कोई भी स्टाफ नहीं था। एडम्स अपना स्टाफ खुद लाए थे और उनके लिए खुद ही भुगतान करते थे।












Click it and Unblock the Notifications