रिटायरमेंट के बाद लिंक्डइन से जुड़ेंगे और जॉब मार्केट में आएंगे ओबामा!
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल जनवरी 2017 को खत्म हो रहा है। उनसे पिछले कुछ दिनों से अक्सर एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर जब वह रिटायर हो जाएंगे और व्हाइट हाउस को छोड़कर जाएंगे,
तो वह क्या करेंगे? उनसे यह सवाल एक बार फिर पूछा गया और इस बार मौका था सेलेक्ट यूएसए फारॅन इनवेस्टमेंट समिट का।
सात माह के अंदर जॉब मार्केट में ओबामा
ओबामा ने इस बार सवाल का जवाब बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिया। ओबामा ने कहा कि सात माह बाद यानी जनवरी में वह जॉब मार्केट में होंगे और जल्द ही वह लिंक्डइन से जुड़ जाएंगे। ओबामा की मानें तो देखते हैं इसके बाद क्या होता है।
लिंक्डइन पर कीं खूब बातें
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ओबामा ने लिंक्डइन को लेकर कोई मजाक किया हो। लिंक्डइन को हाल ही में माक्रोसॉफ्ट ने 26.2 करोड़ में खरीदा है।
फरवरी में ही ओबामा ने सोशल प्लेटफार्म पर करियर सलाह, संपर्क, और जॉब ऑफर के लिए चलने वाले युवा कार्यक्रमों पर विचार पोस्ट किए थे।
बास्किन रॉबिन्स में पहली नौकरी
उन्होंने इस मौके पर अपने पहले वर्क एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया जब उन्होंने बास्किन रॉबिन्स में आइसक्रीम वेंडर के तौर पर काम किया था। उन्होंने बताया कि मेरी पहली नौकरी कोई ग्लैमरस तो नहीं थी, लेकिन उससे बहुत कुछ सीखने को मिला। जिम्मदारी, कड़ी मेहनत, काम और परिवार, दोस्तों, स्कूल के बीच संतुलन करना भी वहीं सीखा।












Click it and Unblock the Notifications