राह चलते इस पावर लिफ्टर को युवक ने गलत तरीके से छुआ, जानिए क्या हुआ हाल
सड़क पर चल रही एक लड़की को छेड़ने का खामियाजा युवक को तुरंत भुगतना पड़ गया। आयरलैंड के डबलिन में एक युवक राह चलती लड़की को छेड़ने लगा जो कि पॉवरलिफ्टर निकली। फिर क्या था, उस पॉवरलिफ्टर ने तुरंत उस युवक को सबक सिखाया। 26 वर्षीय लिएना कार ने युवक को इतना मारा कि उनके हाथों पर घाव हो गए।

डबलिन। सड़क पर चल रही एक लड़की को छेड़ने का खामियाजा युवक को तुरंत भुगतना पड़ गया। आयरलैंड के डबलिन में एक युवक राह चलती लड़की को छेड़ने लगा जो कि पॉवरलिफ्टर निकली। फिर क्या था, उस पॉवरलिफ्टर ने तुरंत उस युवक को सबक सिखाया। 26 वर्षीय लिएना कार ने युवक को इतना मारा कि उनके हाथों पर घाव हो गए।

युवक ने कहा, 'तुम्हें तो ये शायद पसंद आया होगा'
तीन दिन के लिए यूरोप गईं अमेरिका की पॉवरलिफ्टर लिएना कार से छेड़छाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया। डेलीमेल के मुताबिक लिएना भरी दोपहर डबलिन में कहीं जा रहीं थीं जब एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया। युवक उन्हें देखकर हंसा और कहने लगा, 'तुम अमेरिकी हो, तुम्हें तो ये शायद पसंद आया होगा।' युवक की इस हरकत से पहले तो लिएना शॉक्ड रह गईं फिर उन्होंने उसे ऐसा सबक सिखाया जो वो जिंदगी भर याद रखेगा।

सोशल मीडिया पर शेयर की कहानी
लिएना ने तुरंत उस युवक के गाल पर जोर से मारा। लिएना ने उसे इतना मारा कि उनके हाथ में घाव आ गए जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ लिएना ने लिखा, 'एक शख्स ने मुझे पीछे से पकड़ा और ऐसा कहा। अकेले ट्रैवल करने से मैं एक बेहतर इंसान बन गई हूं क्योंकि मेरा पहला रिएक्शन उसे मारना ही था।' लिएना ने न सिर्फ उसे खूब मारा, बल्कि साथ ही उसे नसीहत भी दी। लिएना ने उसे कहा कि ऐसा किसी और लड़की के साथ न करे, वो उसे गिरफ्तार भी करा सकती हैं।

'इस किस्से ने हिला कर रख दिया'
लिएना ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी को नहीं मारा था। उन्होंने कहा, 'मैं सोचने लग गई कि मैंने सही तो किया न। मैं नहीं मानती कि हिंसा ही हर सवाल का जवाब होता है और मैं खुशनसीब हूं कि ये किस्सा मेरे लिए खराब नहीं रहा।' लिएना ने आगे कहा कि इस किस्से ने उन्हें हिला कर रख दिया लेकिन बाकी आईरिश लोग इतने मददगार थे कि उन्होंने उनकी इस ट्रिप को यादगार बना दिया।
ये भी पढ़ें: 2.4 इंच लंबा नेल कटर निगल गया 16 महीने का बच्चा, डॉक्टरों ने इस तरह निकाला बाहर












Click it and Unblock the Notifications