2.4 इंच लंबा नेल कटर निगल गया 16 महीने का बच्चा, डॉक्टरों ने इस तरह निकाला बाहर

मुंह में डाल लेते हैं। इसी बेपरवाही में 16 महीने के एक बच्चे ने नेल कटर यानि की नाखून काटने वाला कटर निगल लिया। नेल कटर 2.4 इंच लंबा था। इसके बाद बच्चे को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मामला उत्तर-पूर्वी चीन का है।

Nail Cutter

बीजिंग। मुंह में डाल लेते हैं। इसी बेपरवाही में 16 महीने के एक बच्चे ने नेल कटर यानि की नाखून काटने वाला कटर निगल लिया। नेल कटर 2.4 इंच लंबा था। इसके बाद बच्चे को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मामला उत्तर-पूर्वी चीन का है।

निगल लिया नेल कटर

निगल लिया नेल कटर

उत्तर-पूर्वी चीन में एक 16 महीने के बच्चे ने नेल कटर निगल लिया। Feifei नाम का ये डेढ़ साल का बच्चा अपनी मां से नेल कटर लेकर घर में दौड़ने-भागने लगा। जब मां Feifei को पकड़ने के लिए उसकी पीछे-पीछे भागने लगी तो उसे लगा कि वो उसके साथ खेल रही है। इसलिए वो पूरे घर में इधर-उधर भागने लगा। इसी दौरान Feifei ने नेल कटर को अपने मुंह में रख लिया और निगल गया।

एंडोस्कोप की मदद से निकला बाहर

एंडोस्कोप की मदद से निकला बाहर

जैसे ही उसकी मां ने देखा कि Feifei ने नेल कटर निगल लिया है, वो फौरन उसे लेकर अस्पताल पहुंची। चांगचून चिल्ड्रन अस्पताल में डॉक्टरों ने पाया कि 2.4 इंच लंबा नेल कटर बच्चे के पेट में है। डॉक्टरों ने एंडोस्कोप की मदद से उसके पेट से नेल कटर निकाला। एंडोस्कोप के जरिये नेल कटर निकालने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा।

चीन में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

चीन में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बाद में डॉक्टरों ने Feifei को छुट्टी दे दी और वो अब बिल्कुल स्वस्थ्य है। घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। इससे पहले चीन में ही डॉक्टरों ने एक शख्स के पेट से लाइटर निकाला था, जो उसने 20 साल पहले निगल लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+