इराक के ISIS के ठिकानों पर अमेरिका का हवाई हमला शुरु

पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किरबी ने हमलों की जानकारी देते हुए कहा रकि दो एफ-ए:18 विमानों ने एरबिल के समीप तोपों पर लेजर निर्देशित बम गिराए ताकि आतंकियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। आईएसआईएल एरबिल की रक्षा में जुटे कुर्दिश बल पर गोलाबारी के लिए इस तोपखाने का इस्तेमाल कर रहा है।
एरबिल में ही अमेरिकी कर्मी हैं। प्रेस सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर आईएसआईएल हमारे कर्मियों एवं सुविधाओं पर खतरा पैदा करेगा, तो अमेरिकी सेना उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई जारी करेगी। गौरतलब है कि बीती रात अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोषणा की थी कि उन्होंने आईएसआईएस के विरुद्ध लक्ष्यसाध्य सैन्य हमले का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications