'आसमान में दिखने वाले एलियंस के यान के पीछे चीन का हाथ', आखिर क्या है उसका मकसद?

सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन एलियंस के यान यानी UFO को देखे जाने की खबरें सामने आती रहती हैं। खास बात ये है कि ज्यादातर घटनाएं अमेरिका की बताई जाती हैं। कुछ महीने पहले अमेरिकी कांग्रेस ने UFO से जुड़े वीडियो की जांच भी शुरू की थी, लेकिन अब इसको लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।

पृथ्वी की जासूसी करने आए थे?

पृथ्वी की जासूसी करने आए थे?

लाइव साइन्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और मैक्सिको के आसमान में सबसे ज्यादा रहस्यमयी चीजें दिखी हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि ये एलियंस के यान थे, जो पृथ्वी पर जासूसी करने आए थे। कुछ लोगों ने हरे और पतले एलियंस को देखने का दावा भी किया, लेकिन अब इसमें एक दुश्मन देश का हाथ नजर आ रहा है।

चीन पर लगा ये आरोप

चीन पर लगा ये आरोप

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि उनके आसमान में दिखी रहस्यमयी चीजें UFO नहीं थीं। इसके पीछे चीन का हाथ था। माना जा रहा कि चीन ने अमेरिका के एडवांस फाइटर प्लेन्स की जानकारी लेने के लिए अपने ड्रोन्स भेजे थे।

कई गुत्थी सुलझनी बाकी

कई गुत्थी सुलझनी बाकी

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि चीन और अमेरिका दोनों एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं। चीन की नजर हमेशा से अमेरिकी वायुसेना की गतिविधियों पर रही है। ऐसे में वो जानना चाहता है कि अमेरिका के पास कौन-कौन से उन्नत जहाज हैं और उसके पायलट किस तरह से ट्रेनिंग लेते हैं। इस वजह से उसने ड्रोन्स के जरिए निगरानी की। जिसे लोग UFO समझ रहे थे। हालांकि कुछ ऐसी भी रहस्यमयी चीजें दिखीं, जिनका आकार अलग था। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ये ऑप्टिकल इल्‍यूजन यानी भ्रम हो सकता है। इसमें ज्यादा जांच की जरूरत है।

पानी के अंदर गायब हुए विमान का राज क्या?

पानी के अंदर गायब हुए विमान का राज क्या?

हाल ही के कुछ वर्षों में कुछ ऐसे स्पेस ऑब्जेक्ट भी दिखे, जिनकी रफ्तार काफी ज्यादा थी। इसके अलावा वो पानी के अंदर गायब भी हो गए। उनको देखने वाले पायलट्स ने यहां तक दावा कर दिया था कि उतनी रफ्तार का कोई विमान पृथ्वी पर मौजूद नहीं है। ऐसे में कुछ वीडियो फुटेज अभी भी सवालों के घेरे में हैं। सिर्फ चुनिंदा की गुत्थी अमेरिकी अधिकारियों ने सुलझाई है।

नासा ने भी बनाई एक टीम

नासा ने भी बनाई एक टीम

वहीं दूसरी ओर नासा ने भी UFO को लेकर अपनी रिसर्च तेज कर दी है। इसके लिए 16 लोगों की टीम का चयन किया गया। ये मौजूद डेटा का अध्ययन करके एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। अगर सब कुछ सही रहा, तो उसे अगले साल तक सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+