SHOCKING! 5 साल के बच्चे ने चाकू मारकर की अपने ही जुड़वा भाई की हत्या, सदमे में परिवार

US Crime News: अमेरिका में एक चौंकाने वाली घटना में पांच साल के बच्चे ने चाकू मारकर अपने ही जुड़वा भाइयों की हत्या कर दी, जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की है, जहां एक पांच वर्षीय लड़के ने 15 नवंबर को लड़ाई के दौरान अपने जुड़वां भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।

कैलिफोर्निया पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कि ये घटना 15 नवंबर शाम 4 बजे (स्थानीय समय) से ठीक पहले हुई, जब जुड़वां भाई खेल रहे थे और खेलते खेलते दोनों लड़ने लगे। तभी उनमें से एक ने रसोई का छोटा चाकू उठाया और अपने भाई पर वार कर दिया।

US Crime News

जुड़वा भाई की हत्या

कैलिफोर्निया शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर कहा, कि "हमारे प्रतिनिधियों, आपातकालीन कर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा जीवन बचाने के प्रयासों के बावजूद, 5 वर्षीय बच्चे की अस्पताल में मृत्यु हो गई।" अधिकारियों ने यह भी घोषणा की, कि इसमें शामिल बच्चे के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, कि "कैलिफोर्निया का कानून तय करता है, कि किसी बच्चे पर अपराध का आरोप लगाने के लिए उम्र, आपराधिक इरादा और उसकी गलती का ज्ञान होना जरूरी है और वर्तमान जांच के आधार पर, किसी अन्य द्वारा लापरवाही या आपराधिक गतिविधि का कोई संकेत नहीं है।"

शेरिफ कार्यालय ने आगे कहा, कि "हम इन दो छोटे बच्चों के परिवार के लिए दुखी हैं और उनके दुख में शामिल हैं।" उन्होंने कहा कि वे कोई अतिरिक्त पहचान संबंधी जानकारी जारी नहीं करेंगे और मीडिया से परिस्थितियों को देखते हुए परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने को कहा।

आपको बता दें, कि 2019 के बाद से, कैलिफोर्निया के नियम के मुताबिक, 12 साल से कम उम्र के बच्चों को किशोर न्याय प्रणाली के माध्यम से संसाधित करने से रोकते हैं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने यह भी नोट किया, कि किसी अन्य पक्ष द्वारा लापरवाही या आपराधिक गतिविधि का कोई संकेत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+