अमेरिका के न्यूयॉर्क में क्रैश हुआ विमान, भारतीय मूल की महिला की मौत, बेटी और पायलट गंभीर घायल

पुलिस ने अपने बयान में कहा है, कि दोपहर 3 बजे के आसपास नॉर्थ लिंडनहर्स्ट में वेलवुड एवेन्यू और फिफ्थ स्ट्रीट के चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की थी।

FLIGHT

US Plane Crash: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक विमान हादसा हुआ है, जिसमें भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसकी बेटी और विमान को उड़ा रहे पायलट तो गंभीर चोटें आई हैं। अमेरिका के न्यूज 12 न्यूजर्सी ने सफोल्क काउंटी पुलिस के हवाले से खबर दी है, कि नॉर्थ लिंडनहर्स्ट, हैमलेट ऑन लॉन्ग आइलैंड, न्यूयॉर्क में विमान हादसे में एक भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई है, जबकि उसकी बेटी और पायलट घायल हो गए हैं।

63 साल की भारतीय मूल की महिला की मौत

मृतक महिला की पहचान 63 साल की रोमा गुप्ता और उसकी घायल बेटी की पहचान 33 साल की रीवा गुप्ता के रूप में हुई है। समाचार रिपोर्ट ने आगे कहा है, कि कि सफोल्क काउंटी पुलिस ने पायलट की पहचान 23 साल के फैज़ुल चौधरी के रूप में की है, जो स्टोनी ब्रुक विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने कहा, कि छोटे विमान ने दोपहर 2:18 बजे (स्थानीय समयानुसार) ईस्ट फार्मिंगडेल में रिपब्लिक एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग सवार थे। सफ़ोक पुलिस के मुताबिक, यह एक पर्यटक उड़ान थी और ये विमान सिंगल इंजन वाला विमान था, जिसे फ्लाइंग पाथ में पाया गया, कि विमान उड़ान भरते हुए दक्षिण तट के समुद्र तटों की तरफ गया था। पायलट ने केबिन में धुआं होने की सूचना रिपब्लिक एयरपोर्ट के हवाई यातायात नियंत्रकों को रेडियो पर दी थी और उसके बाद पर्यटक विमान हादसे का शिकार हो गया।

इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश नाकाम

पुलिस ने अपने बयान में कहा है, कि दोपहर 3 बजे के आसपास नॉर्थ लिंडनहर्स्ट में वेलवुड एवेन्यू और फिफ्थ स्ट्रीट के चौराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान ने आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए हवाई अड्डे की ओर अपना रुख किया था। विमान के मालिक के वकील ने कहा, कि फ्लाइट को न्यू जर्सी की रहने वाली मां और बेटी ने किराए पर लिया था। वकील ने कहा है, कि विमान हादसे के बाद जमीन पर हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई और ना ही किसी घर को कोई नुकसान पहुंचा है। न्यूज 12 न्यू जर्सी के मुताबिक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन को सूचित किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इमरजेंसी लैंडिंग में हुई देरी?

फार्मिंगडेल स्टेट कॉलेज एविएशन के डायरेक्टर माइकल कैंडर्स का कहना है, कि पायलटों को कॉकपिट में धुएं या इंजन में आग लगने जैसी आपातकालीन प्रक्रियाओं के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उनका कहना है, कि इस तरह की आपात स्थिति के लिए तत्काल लैंडिंग की आवश्यकता होती है, लेकिन विमान उतरते वक्त काफी स्लो रहता है और ये वजह दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा, कि "इन परिस्थितियों के लिए जरूरी है, कि पायलट विचलित ना हो और हड़बड़ाकर फैसला ना ले। वो स्थिर रहे और चीजों को कंट्रोल करने की कोशिश करे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+