यूएस नेवी का हेलीकॉप्टर सैन डियागो के पास हुआ क्रैश, क्रू के सदस्यों की हो रही तलाश
सैन डियागो, 01 सितंबर। अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर सैन डियागो समुंद्र के पास क्रैश हो गया है। यूएस नेवी की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि हलीकॉप्टर ने यूएसएस अब्राहम लिंकन से उड़ान भरी थी, जिसके बाद बुधवार को यह सैन डियागो के पास क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर में सवार क्रू मेंबर की भी तलाश की जा रही है।पैसिफिक फ्लीट ने ट्विटर पर एक ट्वीट जरिए इस घटना की जानकारी दी, जिसमे कहा गया, एमएच-60 एस हेलीकॉप्टर जोकि यूएसएस अब्राहम लिंकन से उड़ा था वह समुंद्र के पास क्रैश हो गया है। यह हेलीकॉप्टर 60 नॉटिकल माइल्स की रफ्तार से सैन डियागो के पास रूटीन फ्लाइट ऑपरेशन पर था, इस दौरान 31 अगस्त को शाम 4.30 बजे यह क्रैश हो गया। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिसमे कई कोस्ट गार्ड और नेवी एयर सर्फेस की टीमें शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार पांच क्रू मेंबर लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक एक क्रू मेंबर को इस हादसे में बचा लिया गया है। नेवी के अनुसार निमिट्ज क्लास एयरक्राफ्ट दुनिया के सबसे बड़े वारशिप में से एक हैं, जिसकी मदद से नेवल के ऑपरेशन में सहायता मिलती है। अमेरिकी समुद्र को किसी भी खतरे से निपटने में ये एयरक्राफ्ट काफी मदद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications