अमेरिकियों को पाक जाने से बचने की सलाह
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान में आए दिन होने वाले धमाकों और दूसरी आतंकी घटनाओं को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से परहेज करने के लिए कहा है। वहां पर हाल के दौर में पेशावर से लेकर सिंध में धमाके हो रहे हैं। मासूमों को मारा जा रहा है।

सुविधाएं उपलब्ध
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका, पाकिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों को लगातार दूतावास संबंधी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस बीच,पेशावर में अमेरिकी दूतावास अब सुविधाएं नहीं देगा और लाहौर में अमेरिकी दूतावास अस्थाई रूप से सार्वजनिक सेवाओं के लिए बंद रहेगा। अमेरिकी नागरिकों को सऊदी अरब और अल्जीरिया की यात्रा के संबंध में भी चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications