Midterm Election: मिडटर्म में ट्रंप की हार! सीनेट में विपक्ष को बहुमत, बोले-'अब राजनीतिक पंडित बनूंगा'

US Midterm Election 2026 Results: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के फाइनल नतीजे अब साफ होने लगे हैं, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए तगड़ा झटका साबित हुए हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में जरूरी 51 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब वे राजनीति के 'पंडित' बनेंगे और विस्तार से बताएंगे कि कौन सा उम्मीदवार क्यों जीता या हारा।

US Midterm Election 2026 Results

सीनेट चुनाव में ट्रंप की करारी हार? हार स्वीकार कर कही यह बड़ी बात

चुनावी नतीजों के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब वह राजनीतिक पंडित की भूमिका निभाएंगे। वह बताएंगे कि कौन सा उम्मीदवार क्यों जीता और किसे हार का सामना क्यों करना पड़ा। ट्रंप ने कहा कि वह अच्छे और खराब, दोनों तरह के राजनीतिक विश्लेषण करेंगे। ट्रंप ने लिखा,

"मैं अच्छा और बुरा, दोनों तरह का राजनीतिक विश्लेषण करूंगा और बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे।"

इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि अगर वह खुद चुनाव में उम्मीदवार होते तो रिपब्लिकन पार्टी बड़े अंतर से जीतती। उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनावी नतीजों को स्वीकार करने और डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप ने उम्मीद जताई कि दोनों पार्टियां मिलकर कोई रास्ता निकाल सकेंगी।

फॉक्स न्यूज पर भी भड़के ट्रंप

एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की आलोचना की। उन्होंने न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर बिल डी ब्लासियो को चैनल पर बुलाने पर सवाल उठाया। ट्रंप ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि चैनल लगातार डेमोक्रेटिक विपक्ष को मंच दे रहा है और रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान के लिए भी उसकी जिम्मेदारी है।

इन नतीजों से ट्रंप के लिए संसद में अपनी नीतियां आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है। सीनेट और हाउस में डेमोक्रेट्स की ताकत बढ़ने से बजट, कानून और सरकार के फैसलों पर दोनों पार्टियों के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है। हालांकि मिडटर्म चुनाव में पार्टी की हार से ट्रंप का राष्ट्रपति पद खत्म नहीं होता।

सीनेट और हाउस का ताजा नंबर गेम: किसे कितनी सीटें मिलीं?

संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने मजबूत पकड़ बना ली है:

  • सीनेट (Senate): कुल 100 सीटों में से इस बार 35 सीटों पर चुनाव हुए। अब तक आए 23 नतीजों में डेमोक्रेट्स ने 15 और रिपब्लिकन्स ने 8 सीटें अपने नाम की हैं। इसके साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी के पास कुल 51 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 39 सीटें हो गई हैं। सीनेट में बहुमत का जादुई आंकड़ा 51 है, जिसे डेमोक्रेट्स ने पार कर लिया है।
  • हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (House of Representatives): निचले सदन की कुल 435 सीटों पर हुए चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 203 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 108 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यहां बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है।
  • गवर्नर चुनाव: कुल 36 सीटों में से 24 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें 17 डेमोक्रेट्स और 7 रिपब्लिकन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

अब आगे क्या होगा?

संसद के दोनों सदनों में समीकरण बदलने के बाद आने वाले दो साल राष्ट्रपति ट्रंप के लिए आसान नहीं होंगे। सीनेट में डेमोक्रेट्स के हाथ में बहुमत आने से ट्रंप प्रशासन के लिए अपने एजेंडे, टैरिफ और दूसरे अहम विधेयकों को पास कराना बड़ी चुनौती बन जाएगा। राजनीति में इस सियासी उलटफेर के बाद अब दोनों दलों के बीच तालमेल बिठाने की नई जंग शुरू होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+