एलियंस देखना चाहता था शख्स, बम लेकर एयरपोर्ट में प्लेन चुराने घुसा, जानिए क्या है एरिया-51 का रहस्य?
अमेरिका में बुधवार को मैककैरन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ये घटना हुई है। जब एक शख्स प्लेन चुराने के लिए एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो गया।
वॉशिंगटन, दिसंबर 13: अमेरिका के प्रतिबंधित 'एरिया 51' में जाने को लेकर कई लोग पागलपन कर चुके हैं और अब एक शख्स बम लेकर प्लेन चुराने एयरपोर्ट पहुंच गया, ताकि वो 'एरिया 51' जा सके। आरोपी शख्स एक जेट की चोरी करना चाहता था, ताकि वो एलियंस को देखने के लिए उड़ान भर सके। हालांकि, इससे पहले की वो जेट तक पहुंच पाता, उसे पकड़ लिया गया।

प्लेन चुराने पहुंचा शख्स
अमेरिका में बुधवार को मैककैरन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ये घटना हुई है। जब एक शख्स प्लेन चुराने के लिए एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो गया। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, ये घटना आठ दिसंबर की है, जब एक शख्स 'बम' होने की बात कहकर जेट के रैंप की तरफ बढ़ निकला। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम मैथ्यू हैनकॉक है और उसकी उम्र 36 साल है। पुलिस ने जेट की तरफ बढ़ते वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के दौरान उसने कई खुलासे किए हैं। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने आरोपी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

आरोपी पर लगे कई मुकदमे
लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा है कि, आरोपी मैथ्यू हैनकॉक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एयरपोर्ट के अंदर संदिग्ध घुसपैठ करने, नकली पदार्थ फैलना और आतंकवादी कृत्यों की धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, आरोपी मैथ्यू हैनकॉक अपनी कार में था और उसने तेज रफ्तार कार से एयरपोर्ट की सुरक्षा घेरा को तोड़ दिया और अपनी कार के साथ लास वेगास के मैककरण इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जा पहुंचा। हालांकि, भीतरी सिक्योरिटी बैरियर्स तोड़ते वक्त उसे पकड़ लिया गया।

प्लेन चुराने की थी कोशिश
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मैथ्यू हैनकॉक की मंशा जेट चुराने की थी और इसके लिए उसने अटलांटिक एविएशन के कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मैथ्यू हैनकॉक ने कर्मचारियों से कहा कि, 'उसके पास बम है और वो इस जगह को उड़ा देगा।' मैथ्यू हैनकॉक की धमकी से डरकर कर्मचारी पीछे हट गये और वो अपनी कार में बैठकर आगे बढ़ गया। इस दौरान उसने नकाब पहन रखा था।

'नकली बम' का दिखाया डर
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मैथ्यू हैनकॉक ने अपनी कार में नकली बम रखा हुआ था, लेकिन जब उसे एयरपोर्ट के भीतरी घेरे के पास उसे गिरफ्तार किया गया, तो उसकी गाड़ी रोककर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि, मैथ्यू हैनकॉक की गाड़ी विमान से टकराते-टकराते बची है। पुलिस ने आरोपी को गाड़ी से उतारने के बाद जब उसकी तलाशी ली, तो कार से एक नकली बम मिला है। आरोपी मैथ्यू हैनकॉक ने नकली बम बनाने के लिए आग बुझाने वाली सिलेंडर का इस्तेमाल किया था और उसके ऊपर तारों को इस तरह से लपेट रखा था, कि देखने में वो कोई बम लगे।

जाना चाहता था 'एरिया 51'
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मैथ्यू हैनकॉक की मंशा जेट चुराने की थी और इसके लिए उसने अटलांटिक एविएशन के कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मैथ्यू हैनकॉक ने कर्मचारियों से कहा कि, 'उसके पास बम है और वो इस जगह को उड़ा देगा।' मैथ्यू हैनकॉक की धमकी से डरकर कर्मचारी पीछे हट गये और वो अपनी कार में बैठकर आगे बढ़ गया। इस दौरान उसने नकाब पहन रखा था।

रहस्यमयी क्षेत्र है 'एरिया 51'
'एरिया 51' को लेकर लंबे समय से कई कहानियां लिखी और सुनाई जाती रही हैं, लिहाजा ये एरिया लोगों के लिए लंबे वक्त से आकर्षण का केन्द्र रहा है। ऐसा माना जाता है कि, इस जगह पर अमेरिका ने एलियंस के विमा छिपाकर रखे हैं और यहां पर एलियंस को भी अमेरिका ने रखा हुआ है और 'एरिया 51' से किसी प्रयोगशाला को चलाया जाता है। हालांकि, अमेरिकी सरकार की तरफ से 'एरिया 51' को लेकर अभी तक एक भी जानकारी नहीं दी गई है। इसी साल जब इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के पूर्व डायरेक्टर ने दावा किया था कि, अमेरिका ने एलियंस को पकड़कर रखा है, तो लोगों का ध्यान सबसे पहले 'एरिया 51' की तरफ ही गया था।

एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी
लास वेगास पुलिस के मुताबिक, आरोपी की वजह से एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टूट गया और उसकी वजह से कई और सामानों को क्षति पहुंची है। इसके साथ ही आरोपी की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल काफी देर तक के लिए रूका रहा और बाद में कड़ी मेहनत के बाद एक बार फिर से एयर ट्रैफिक को बहाल किया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हवाई अड्डे पर बाड़ की मरम्मत कई घंटे बाद पूरी की गई। हवाई अड्डे के सार्वजनिक सूचना प्रशासन, जो राजचेल ने एक ईमेल में सीएनएन को बताया कि, "हम उन मेहनती कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने आरोपी को काबू में किया और हवाई जहाजों को बचाया"












Click it and Unblock the Notifications