कार हादसे में अमेरिकी सांसद जैकी वैलोरस्की का निधन, जो बाइडेन ने जाहिर किया दुख
वॉशिंगटन, 04 अगस्त। अमेरिका की सांसद जैकी वैलोरस्की की कार हादसे में मृत्यु हो गई है। जैकी के साथ उनके स्टाफ के दो सदस्यों की भी इस हादसे में मौत हो गई है। इंडियाना रिपबल्किन के नेता जैकी वैलोरस्की के निधन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जाहिर किया है। बता दें कि वैलोरस्की का बुधवा को कार हादसे में निधन हो या। हाउस ऑफ माइनॉरिटी के नेता केविन मैकेथी ने जैकी के निधन की जानकारी दी। उनके निधन की खबर से सभी सांसदों में शोक की लहर है, सभी सांसद जैकी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जैकी की मृत्यु की खबर हाउस माइनॉरिटी लीडर केविन मैकार्थी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, जैकी के पति डीन स्वीहार्ड को को एलकार्ट काउंटी शेरिफ की ओर से जानकारी दी गई है कि जैकी की दोपहर में कार हादसे में मृत्यु हो गई है। अपनी दुआओं में उन्हें याद करिए। फिलहाल हम इस मसले पर आगे कुछ नहीं कहना चाहते हैं। जैकी के निधन के बाद हर तरफ शोक की लहर है। सांसदों ने उनकी मृत्यु पर दुख जाहिर किया है।
वहीं व्हाइट हाउस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि जिल और मैं कांग्रेस सदस्य जैकी के निधन से स्तब्ध हैं। बता दें कि जैकी का जन्म साउथ बेंड में हुआ था। वही मीट कटर और फायर फाइटर की बेटी थीं और अपने पूरी जीवन में उन्होंने इस समुदाय के लिए काम किया। जो बाइडेन ने जैकी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मैं उनके परिवार और पति डीन के प्रति मैं गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications