5वीं क्लास के छात्र के 'इश्क' में लेडी टीचर! लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, 3 महीने बाद थी शादी

यूएस में एक महिला टीचर को पांचवी क्लास के स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न करने के मामले में जमानत पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षिका को एक मई को प्रशासनिक अवकाश पर रखा गया था। सोशल मीडिया के हवाला देते हुए दावा किया जा रहा है कि आरोपी शिक्षिका की शादी उसकी गिरफ्तारी से तीन महीने पहले यानी इस साल जुलाई में होने वाली थी।

मामला यूएस में विस्कॉन्सिन के हडसन का है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में महिला के सोशल मीडिया के हवाले से बताया गया है कि शिक्षिका की शादी उसकी गिरफ्तारी के तीन महीने से भी कम समय बाद जुलाई में होने वाली थी। वहीं फॉक्स 9 की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 वर्षीय मैडिसन बर्गमैन पर 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के साथ फर्स्ट-डिग्री के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। आरोपी लेडी टीचर सेंट पॉल की रहने वाली है।

Action over US Lady Teacher Love

क्या है ममला
पीड़ित 11 वर्षीय 5वीं का छात्र है। वो रिवर क्रेस्ट एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ता है। लेडी टीचर पर आरोप है कि स्कूल में रहते हुए छात्र को छुआ और चूमा, उसे हाथ से लिखे नोट भेजे और आपत्तिजनक संदेश भेजे।

कैसे हुआ खुलासा
यूएस में सेंट क्रॉइक्स काउंटी में दर्ज मामले के मुताबिक पीड़ित की मां ने उसे सोमवार (29 अप्रैल) को बर्गमैन के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। फिर उसने अपने बेटे को समझाया और बर्गमैन को ईमेल करके उसे स्कूल के बाहर लड़के से बात बंद करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित के पिता को बेटे और बर्गमैन के बीच टेक्स्ट मैसेज पर बातचीत का पता चला। जिसके बाद छात्र की मां ने इसकी सूचना स्कूल अधिकारियों को दी।

टेक्स्ट मैसेज में क्या लिखा?
पुलिस से की गई शिकायत में लेडी टीचर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि मैसेज में बर्गमैन की क्लास रूम में ही स्टूडेंट को चूमना चाहती थीं। इसके अलावा टीचर उन पलों का भी जिक्र किया जब उन्होंने एक दूसरे को टच किया। पुलिस की पूछताछ में बर्गमैन ने बताया कि यह तब शुरू हुआ था जब उसे 2023 में शीतकालीन अवकाश के दौरान एफ्टन आल्प्स में फेमिली के साथ स्की ट्रिप पर बुलाया गया था।

30 मई को अगली पेशी
मामले में लेडी टीचर बर्गमैन की गिरफ्तारी के बाद उसे 25,000 डॉलर के हस्ताक्षर किए हुए बॉन्ड पर रिहा किया गया है। अगली सुनवाई मामले में 30 मई को होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+