US-Israel-Iran War: जंग के बीच क्या निशाने पर है बुर्ज खलीफा? हमले तेज होते ही खाली कराई गई सबसे ऊंची इमारत
US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रहे इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने खाड़ी देशों में भारी तनाव पैदा कर दिया है। पूरे यूएई में स्थिति गंभीर बनी हुई है। ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर मिसाइलें दागने के बाद शनिवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित कर दी गईं।
हमले के बाद दुबई सरकार ने नागरिकों से घरों के भीतर रहने और सतर्क रहने का आग्रह किया है। इसके साथ ही एहतियाती तौर पर विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा की पूरी इमारत को भी खाली करा लिया गया है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के निशाने पर सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी है?

क्यों खाली करवाया गया बुर्ज खलीफा?
बता दें बुर्ज खलीफा, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने के कारण, संभावित हमलों या दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील स्थल माना जाता है। बड़े शहरी केंद्रों में अचानक विस्फोट, मिसाइल हमले या आतंकवादी खतरे की स्थिति में प्रमुख इमारतों की खाली करवाना एक मानक सुरक्षा उपाय है।अत्यधिक भीड़ और पर्यटन गतिविधियों के चलते इमारत में मौजूद लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता थी। इसलिए अधिकारियों ने उसे खाली करने का निर्णय लिया।
मिसाइल हमले के बाद एक नागरिक की हुई मौत
गौरतलब है कि ईरान ने कतर, कुवैत, यूएई और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे कई शहरों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। दुबई और अबू धाबी में मिसाइल हमलों के बाद कम से कम एक नागरिक की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
बंद किया गया एयरस्पेस
इसके बाद खाड़ी देशों ने अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी। यूएई ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, ईरान को चेतावनी देते हुए अपनी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
अमेरिका-इजरायल ने इैरानी सैन्य ठिकानों पर किए हमले
जवाब में अमेरिका-इज़रायल ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' और 'ऑपरेशन लायंस रोर' के तहत ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इज़रायल के साथ बड़े सैन्य अभियानों की पुष्टि की, जबकि इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी ठिकानों पर हमले "जब तक आवश्यक" जारी रखने का संकल्प लिया है।












Click it and Unblock the Notifications