Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Vs America War: क्या ईरान पर परमाणु हमला करने वाला है अमेरिका? उपराष्ट्रपति जेडी वांस के दावों से हड़कंप

Iran Vs America War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'सभ्यता खत्म करने' वाली चेतावनी के बाद, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ताजा बयान ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है।

वेंस ने कहा कि अमेरिका के पास ऐसे 'हथियार' (tools) हैं जिनका इस्तेमाल अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ट्रंप उन्हें चलाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस बयान को सीधे तौर पर परमाणु हमले के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 8 बजे की डेडलाइन करीब है और पूरी दुनिया की नजरें इस महासंकट पर टिकी हैं।

us iran war trump deadline

Donald Trump Iran deadline: जेडी वेंस की 'टूलकिट' वाली गुप्त चेतावनी

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को साफ कर दिया कि अमेरिका के पास युद्ध के ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिन्हें अब तक रिजर्व रखा गया था। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने अपना रास्ता नहीं बदला, तो राष्ट्रपति ट्रंप उन घातक हथियारों का इस्तेमाल करने का फैसला ले सकते हैं। जानकारों का मानना है कि 'टूलकिट' शब्द का इस्तेमाल कर वेंस ने इशारों-इशारों में परमाणु क्षमता या बेहद विनाशकारी साइबर हमलों की ओर इशारा किया है, जो ईरान की कमर तोड़ सकते हैं।

ये भी पढे़ं: US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह

US Iran Nuclear Threat: ट्रंप की 'आर-पार' की आखिरी डेडलाइन

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को वाशिंगटन के समय के अनुसार रात 8 बजे तक का वक्त दिया है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के सभी पावर प्लांट और पुलों को तबाह कर देंगे। तनाव इतना बढ़ गया है कि ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।

ईरान में मची खलबली: ह्यूमन चेन और वॉलंटियर्स

अमेरिका की धमकी के बाद ईरान के अंदर डर और देशभक्ति का मिला-जुला माहौल है। ईरान के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि 14 मिलियन (1.40 करोड़) लोग युद्ध के लिए तैयार हैं। बिजली घरों को हवाई हमलों से बचाने के लिए युवाओं से 'ह्यूमन चेन' (मानव श्रृंखला) बनाने की अपील की गई है। इस बीच, ईरान के कई पुलों और रेलवे स्टेशनों पर हवाई हमले शुरू भी हो चुके हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल है।

ये भी पढे़ं: Iran War Leak: कौन हैं वो पत्रकार जिन्हें जेल भेजना चाहते हैं ट्रंप? ईरान रेस्क्यू लीक की छापी थी खबर

Strait of Hormuz crisis: इजराइल की भूमिका और आर्थिक चोट

इस पूरे विवाद के केंद्र में ईरान की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना भी है। इजराइल लगातार उन ठिकानों को निशाना बना रहा है जो ईरान की आर्थिक रीढ़ हैं। उधर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सऊदी अरब और इजराइल की तरफ हमले किए हैं। 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' से दुनिया का 20% तेल गुजरता है, जिस पर ईरान का कब्जा पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए गले की फांस बना हुआ है।

विश्व नेताओं की चिंता: क्या यह 'वॉर क्राइम' है?

फ्रांस और संयुक्त राष्ट्र (UN) सहित दुनिया के कई बड़े देशों ने अमेरिका को संयम बरतने की सलाह दी है। जानकारों का कहना है कि अगर अमेरिका रिहायशी इलाकों या बिजली घरों जैसे नागरिक ठिकानों पर हमला करता है, तो इसे 'वॉर क्राइम' यानी युद्ध अपराध माना जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी चेतावनी दी है कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैं और इससे पूरी दुनिया एक ऐसे युद्ध में फंस सकती है जिससे निकलना नामुमकिन होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+