US Iran War: मोज्तबा खामेनेई ने ट्रंप को होर्मुज की तलहटी में गाड़ने की दी खुली धमकी, आज ही क्यों दिया बयान?
US Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोज्तबा खामेनेई जब से सत्ता में आए हैं तब से अभी तक नहीं देखे गए, हालांकि उन्होंने अक बार फिर अमेरिका पर बेहद तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की एकमात्र जगह इसके पानी की तलहटी में है। उनका यह बयान ईरानी राज्य टेलीविजन पर पढ़ा गया। यह बयान ऐसे समय आया है जब तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। जानेंगे क्या कहा मोज्तबा ने अपने बयान में।
न्यूक्लियर और मिसाइल बोले मोज्तबा
खामेनेई ने कहा कि ईरान अपनी न्यूक्लियर और मिसाइल क्षमताओं की हर हाल में रक्षा करेगा। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उस सोच का जवाब माना जा रहा है, जिसमें वह ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "ईरानी लोग अपनी न्यूक्लियर और मिसाइल क्षमताओं को राष्ट्रीय संपत मानते हैं और पानी, जमीन व हवाई सीमाओं की तरह इसकी रक्षा करेंगे।"

अमेरिकी सेना को बताया असुरक्षा की जड़
मोज्तबा खामेनेई ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को क्षेत्रीय असुरक्षा का सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजरायल के हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि विदेशी सैन्य मौजूदगी से तनाव बढ़ता है। उन्होंने कहा, "यह साबित हो चुका है कि फारस की खाड़ी में अमेरिकी विदेशियों की मौजूदगी असुरक्षा का सबसे बड़ा कारण है।"
अमेरिकी ठिकानों की ताकत पर उठाए सवाल
ईरानी नेता ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों की क्षमता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "अमेरिका के कठपुतली ठिकाने अपनी सुरक्षा तक नहीं कर सकते, ऐसे में यह उम्मीद बेकार है कि अमेरिका अपने समर्थकों और अमेरिका-प्रेमी लोगों को सुरक्षा देगा।"
अमेरिका-मुक्त फारस की खाड़ी का विजन
खामेनेई ने भविष्य की ऐसी फारस की खाड़ी की बात की, जहां अमेरिका की कोई भूमिका न हो। उन्होंने 1622 की ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया, जब पुर्तगाली सैनिकों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर निकाला गया था। उन्होंने कहा कि यह इलाका सदियों से बाहरी ताकतों के लालच का केंद्र रहा है।
ईरानी सेना की तारीफ की
उन्होंने दावा किया कि फरवरी के अंत में अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद ईरानी जनता ने अपनी सेना की बहादुरी और सतर्कता देखी है। उनके मुताबिक, "ईरानी सेना ने मजबूती, जागरूकता और साहसी युद्ध का शानदार प्रदर्शन किया है।"
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नए चैप्टर की बात
ईरानी नेता ने कहा कि अमेरिकी "शर्मनाक विफलता" के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक नया दौर शुरू हो रहा है। उनके मुताबिक, इसका नया मैनेजमेंट सभी खाड़ी देशों को शांति, प्रगति और आर्थिक फायदा देगा। उन्होंने कहा कि ईरान इस क्षेत्र को सुरक्षित करेगा और समुद्री रास्तों के दुश्मनों के दमन को खत्म करेगा।
पड़ोसी देशों के साथ साझा भविष्य
तेहरान अपने खाड़ी पड़ोसियों के साथ साझा भविष्य देखता है। खामेनेई ने कहा कि "बुराई करने वाले विदेशियों की जगह सिर्फ फारस की खाड़ी की तलहटी में है। बता दें कि ईरानी राज्य मीडिया द्वारा जारी किए इस बयान में मोज्तबा खामेनेई ने कहा, "आज दुनिया के सबसे बड़े अभियान और आक्रामकता के दो महीने बाद, और अमेरिका की अपनी ही योजना में शर्मनाक विफलता के बाद, फारस की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया चैप्टर शुरू हो रहा है।"
आज ही क्यों जारी हुआ बयान?
यह संदेश ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईईआरएनए द्वारा राष्ट्रीय फारस की खाड़ी दिवस के मौके पर जारी किया गया। यह दिन 1622 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पुर्तगाली सेना के निष्कासन की याद में मनाया जाता है। इस खास मौके पर दिया गया यह बयान क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है।इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications