US Iran Ceasefire: डर गए ट्रंप! 60 दिनों के लिए बढ़ सकता है ईरान-अमेरिका सीजफायर, दुनिया ने ली राहत की सांस
US Iran Ceasefire Extension: अमेरिका और ईरान के बीच अप्रैल से चल रहा सीजफायर अब दो महीने और बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच बैकचैनल बातचीत तेज हो गई है और पाकिस्तान इस पूरे मामले में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हाल ही में तेहरान जाकर ईरान के राष्ट्रपति और बड़े नेताओं से मुलाकात की।
दूसरी तरफ अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी संकेत दिए हैं कि जल्द कोई बड़ा समझौता हो सकता है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य और अमेरिकी प्रतिबंध अभी भी सबसे बड़ा विवाद बने हुए हैं।

पाकिस्तान की एंट्री से तेज हुई बातचीत
पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर की तेहरान यात्रा के बाद अमेरिका-ईरान बातचीत में नई हलचल दिख रही है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची से उनकी मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान खुद को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद मध्यस्थ के तौर पर पेश कर रहा है। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि शांति समझौते को लेकर कुछ प्रगति हुई है, हालांकि अभी कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं।
ये भी पढे़ं: Iran Trolls Marco Rubio: 'भारत से सीख लो', मार्को रुबियो के दिल्ली पहुंचते ही ईरान ने हिंदी में उड़ाया मजाक
ईरान का सख्त संदेश, सेना फिर तैयार
ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो उसका "करारा जवाब" दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सीजफायर के दौरान ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को फिर से मजबूत कर लिया है। ईरान लगातार यह भी दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह दबाव में झुकने वाला नहीं है। वहीं तेहरान का कहना है कि अमेरिका के साथ मतभेद अभी भी गहरे हैं और किसी अंतिम समझौते तक पहुंचना आसान नहीं होगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना सबसे बड़ा विवाद
ईरान और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा विवाद होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर है। ईरान चाहता है कि इस रणनीतिक समुद्री रास्ते पर उसका ज्यादा नियंत्रण रहे। ईरानी गार्ड्स ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में 25 जहाजों ने ईरान की अनुमति के बाद इस रास्ते से गुजरना किया। दुनिया के करीब 20% तेल और गैस सप्लाई इसी रास्ते से होती है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी FAO ने चेतावनी दी है कि अगर यहां संकट बढ़ा तो दुनियाभर में खाद्य और तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।
ये भी पढे़ं: Petrol Diesel Crisis: पेट्रोल-LPG की कमी से 27 देशों की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर, वर्ल्ड बैंक से मांगी मदद
इजरायल-लेबनान तनाव भी बना खतरा
मिडिल ईस्ट में सिर्फ अमेरिका-ईरान ही नहीं, बल्कि इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव भी लगातार बना हुआ है। अप्रैल में हुए संघर्षविराम के बावजूद दक्षिण लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक जारी हैं। लेबनान की सरकारी एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार रात सीरिया बॉर्डर के पास कई हवाई हमले किए गए। इजरायल का कहना है कि वह हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। ऐसे में पूरे क्षेत्र में शांति की कोशिशें अभी भी बेहद नाजुक स्थिति में हैं।












Click it and Unblock the Notifications