Iran Trolls Marco Rubio: 'भारत से सीख लो', मार्को रुबियो के दिल्ली पहुंचते ही ईरान ने हिंदी में उड़ाया मजाक
Iran Trolls Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्के रुबियो की भारत यात्रा के बीच Iran ने ऐसा तंज कसा है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। भारत पहुंचते ही रुबियो ने एक्स पर लिखा कि, 'भारत पहुंच चुका हूं, एक शानदार यात्रा की उम्मीद है।'इसी पोस्ट पर मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने हिंदी में जवाब देते हुए लिखा- 'थोड़ा सीख लो यार... सभ्यता का क्रैश कोर्स फ्री में मिल जाएगा।'
ईरान का यह बयान सीधे अमेरिका और ट्रंप प्रशासन पर तंज माना जा रहा है। साथ ही इसमें भारत को दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध सभ्यताओं में से एक बताते हुए खास सम्मान भी दिया गया है।

Marco Rubio India Visit: रुबियो के पोस्ट पर ईरान का तंज
Consulate General of Iran Mumbai ने रुबियो के पोस्ट पर हिंदी में जवाब देकर सबका ध्यान खींच लिया। ईरान ने लिखा कि भारत जैसी पुरानी सभ्यता से अमेरिका बहुत कुछ सीख सकता है। सोशल मीडिया पर इस जवाब को अमेरिका पर कटाक्ष और भारत की तारीफ दोनों के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह रही कि ईरान ने यह संदेश बेहद हल्के लेकिन चुभते अंदाज में दिया, जिससे यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।
ये भी पढे़ं: भारत से भिड़ना ठीक नहीं, Trump को हुआ गलती का एहसास, सीक्रेट मिशन के साथ रुबियो को Delhi भेजा?
Trump vs Iran Civilization Comment: ट्रंप के पुराने बयान से जुड़ा मामला
ईरान के इस तंज को हालिया अमेरिका-ईरान तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। युद्ध के दौरान Donald Trump ने ईरान को धमकी देते हुए कहा था कि, 'एक पूरी सभ्यता मिट सकती है।' इसी बयान के बाद ईरान लगातार अमेरिका को जवाब देता रहा है। अब रुबियो की भारत यात्रा के दौरान ईरान ने अमेरिका को भारत की सभ्यता से "सीखने" की सलाह देकर उसी बयान पर पलटवार करने की कोशिश की है।
ये भी पढे़ं: Marco Rubio Kolkata Visit: कोलकाता का सेंट टेरेसा मदर हाउस क्यों है खास? प्रिंसेस डायना भी कर चुकी हैं दौरा
भारत और ईरान के पुराने रिश्ते
India और Iran के रिश्ते हजारों साल पुराने माने जाते हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई और व्यापारिक संबंध काफी पुराने रहे हैं। फारसी संस्कृति का असर भारत के इतिहास और भाषा में भी देखा जाता है। यही वजह है कि ईरान अक्सर भारत को एक प्राचीन और गहरी सभ्यता वाला देश बताता है। इस बार भी ईरान ने भारत की इसी पहचान को सामने रखकर अमेरिका पर निशाना साधा।
रुबियो की यात्रा क्यों अहम मानी जा रही
Marco Rubio की यह पहली भारत यात्रा है। इस दौरान उनकी मुलाकात पीएम Narendra Modi और विदेश मंत्री S Jaishankar से होनी है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर चर्चा होगी। ऐसे समय में ईरान का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका और ईरान के रिश्ते अभी भी काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications