PART-1: अमेरिका के प्यादे हैं मोहम्मद युनूस; बांग्लादेश में तख्तापलट के पीछे हर कदम पर कैसे हैं US के निशान?

US-Bangladesh: शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद मोहम्मद युनूस अंतरिम सरकार के प्रमुख बने हैं, जो अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और एंटी-इंडिया एजेंडा चलाने के लिए कुख्यात अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस, दोनों के करीबी हैं।

जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 24 मई की शाम को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास गणभवन में बंद कमरे में 14 पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की थी, उस दौरान उन्होंने साफ साफ शब्दों में चेतावनी दी थी, उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाने और उनकी सरकार को गिराने के लिए एक "षड्यंत्र" चल रहा है।

Mohammad Yunus

जिसके बाद उनकी टीम में शामिल सूत्रों ने बताया, कि यह साजिश एक विदेशी देश की तरफ से रची जा रही थी, जिसने कई कार्रवाइयों और बयानों के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया था, कि वह जनवरी 2024 में हुए बांग्लादेश चुनाव में शेख हसीना की सत्ता में वापसी से खुश नहीं है।

शेख हसीना ने उस रात क्या कहा था?

शेख हसीना ने उस दौरान पार्टी नेताओं और गठबंधन के नेताओं के साथ देर रात तक बातचीत चली थी, जिसमें उन्होंने एक 'श्वेत व्यक्ति' का जिक्र किया और बताया, कि उस शख्स ने चुनाव से पहले उनसे मुलाकात की थी और

रात तक चली बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि कैसे देश के प्रतिनिधियों (एक श्वेत व्यक्ति) ने चुनावों से पहले उनसे मुलाकात की थी और कहा था कि अगर "वह कुछ चीजों को होने देती हैं" तो उनका फिर से चुनाव जीतना और प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल और भी आसान हो जाएगा। इनमें बांग्लादेश (चटगांव) और म्यांमार से कुछ हिस्से लेकर "पूर्वी तिमोर जैसा एक ईसाई राज्य" बनाना शामिल था, जिसका पहला कदम उन्हें बंगाल की खाड़ी में सेंट मार्टिन द्वीप पर एक एयरबेस बनाने की अनुमति देना था।

सूत्रों के मुताबिक, उस रात शेख हसीना ने कहा था, कि उन्हें लगता है कि उन्हें सत्ता से हटा दिया जाएगा और उन्हें अपने पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की तरह ही परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

उनकी सभी चिंताएं सोमवार को सही साबित हुईं, और उनके पूर्वानुमान के तीन महीने से भी कम समय बाद, उन्हें अचानक ढाका से भागकर भारत आना पड़ा और अगर वो भारत नहीं आतीं, तो शायद उनका अंजाम भी उनके पिता की तरह ही होता।

अवामी लीग के नेताओं और शेख हसीना के करीबी सूत्रों का मानना ​​है, कि हसीना को हटाने के पीछे मुख्य रूप से अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ही थे। उनका कहना है, कि 24 मई को अमेरिकी सरकार की धमकी और पेशकश को अपने निजी सर्कल के बाहर शेयर करने का फैसला इस बात का संकेत था, कि उन्हें काफी पहले ही एहसास हो गया था, कि उनकी सरकार को गिराने की कितनी गहरी साजिश रची गई है।

Mohammad Yunus

मुहम्मद यूनुस को कैसे किया गया प्लांट?

सूत्रों का कहना है, कि बैंकर और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की बांग्लादेश के नए अंतरिम प्रमुख के रूप में नियुक्ति, जिनके हसीना के साथ लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध थे, वो अप्रत्याशित नहीं है और जो कुछ भी हुआ है, उसमें अमेरिकी विदेश विभाग की भूमिका की पुष्टि करता है, जो बांग्लादेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को काफी हद तक पीछे धकेल सकता है।

सूत्रों ने कहा, कि जो बाइडेन प्रशासन के सत्ता में आने के बाद मोहम्मद यूनुस लगातार सुर्खियों में आने लगे और पश्चिमी मीडिया में खबरें लिखी जानें लगीं, कि कैसे शेख हसीना की सरकार, मोहम्मद यूनुस को निशाना बना रही है।

शेख हसीना के करीबी सूत्रों ने दावा किया, कि ढाका पर यूनुस के खिलाफ मुकदमे रोकने और टैक्स धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के संबंध में उनके खिलाफ कोर्ट में चलने वाली कार्रवाई को रद्द करने का दबाव डाला गया था।

पूर्व अमेरिकी फुलब्राइट स्कॉलर यूनुस के खिलाफ आरोपों के कारण पूर्व सचिव मामून उर राशिद के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया, जिसे "ग्रामीण बैंक आयोग" कहा गया। इसका गठन हसीना ने 16 मई 2012 को किया था और अगले साल जनवरी में इसने अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश की।

Mohammad Yunus

संयोग से, यह आयोग तब बनाया गया था, जब पहले के आयोग, "मोनवरुद्दीन आयोग" सूचना के अभाव में अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए थे।

दिलचस्प बात ये है, कि जब सरकार ने घोषणा की, कि वह बैंक के कामकाज की जांच के लिए समिति का गठन कर रही है, तो तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा, कि अमेरिकी सरकार बांग्लादेश सरकार द्वारा "ग्रामीण बैंक की उपलब्धियों को कमतर आंकने" के किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेगी।

आयोग के गठन के बाद, हिलेरी क्लिंटन और उनके पति, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, तत्काल मोहम्मद यूनुस और ग्रामीण बैंक के समर्थन में सामने आ गए। हिलेरी क्लिंटन ने बैंक के भविष्य के बारे में चिंता व्यक्त करने के लिए मई 2012 में ढाका का दौरा तक कर डाला। रिचर्ड ब्रैनसन और फ्रांसीसी सरकार ने भी आयोग के खिलाफ बात की, ब्रैनसन ने सरकार पर ग्रामीण बैंक पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया।

Part-2 हम आपको बताएंगे, कि हिलेरी क्लिंटन और मोहम्मद युनूस के कैसे संबंध हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+